1 Chronicles 29:23 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab sulaaiman apane pita daud ke sthan par raja hokar yahova ke sinhasan par virajane laga aur bhagyavan hua, aur israaael usake adhaeen hua.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब सुलैमान राजा के रूप में यहोवा के सिहांसन पर बैठा। सुलैमान ने अपने पिता का स्थान लिया। सुलैमान बहुत सफल रहा। इस्राएल के सभी लोग सुलैमान का आदेश मानते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब सुलेमान अपने पिता दाऊद के स्‍थान पर प्रभु के सिंहासन पर राजा के रूप में बैठा। वह फूला-फला। समस्‍त इस्राएली राष्‍ट्र ने उसके आदेशों का पालन किया।
Hindi Bible HHBD
तब सुलैमान अपने पिता दाऊद के स्थान पर राजा होकर यहोवा के सिंहासन पर विराजने लगा और भाग्यवान हुआ, और इस्राएल उसके अधीन हुआ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब सुलैमान अपने पिता दाऊद के स्थान पर राजा होकर यहोवा के सिंहासन पर विराजने लगा और समृद्धशाली हुआ, और इस्राएल उसके अधीन हुआ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह द्वारा ठहराए गए सिंहासन पर राजा होकर शलोमोन अपने पिता दावीद की जगह पर बैठे. वह समृद्ध होते चले गए और सारा इस्राएल उनके आदेशों को मानता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब सुलैमान अपने पिता दाऊद के स्थान पर राजा होकर यहोवा के सिंहासन पर विराजने लगा और समृद्ध हुआ, और इस्राएल उसके अधीन हुआ।