1 Chronicles 29:30 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur usake sab rajy aur parakram ka, aur us par aur israaael par, varan desh desh ke sab rajyon par jo kuchh beeta, isaka bhee vrattant shamooael dasha aur natan nabee aur gad dasha kee pustakon men likha hua haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे रचनायें इस्राएल के राजा के रूप में दाऊद ने जो काम किये, उन सब की सूचना देती हैं। वे दाऊद की शक्ति और उसके साथ जो घटा, उसके विषय में भी बताती हैं और वे इस्राएल और उसके चारों ओर के राज्यों में जो हुआ, उसके बारे में बताती हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इन ग्रन्‍थों में उसके राज्‍य का विस्‍तृत विवरण, उसके शौर्य का वर्णन, और उन सब घटनाओं का उल्‍लेख हुआ है, जो दाऊद के साथ और इस्राएल देश तथा विश्‍व के अन्‍य देशों में घटी थीं।
Hindi Bible HHBD
आदि से अन्त तक राजा दाऊद के सब कामों का वृत्तान्त,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसके राज्य और पराक्रम का, और उस पर और इस्राएल पर, वरन् देश देश के सब राज्यों पर जो कुछ बीता, इसका भी वृत्तान्त शमूएल दर्शी, और नातान नबी, और गाद दर्शी की पुस्तकों में लिखा हुआ है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इन पुस्तकों में उनके शासन, उनकी शक्ति, उन पर और इस्राएल पर पड़ी परिस्थितियों और दुनिया के दूसरे देशों पर आई परिस्थितियों का वर्णन है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसके सब राज्य और पराक्रम का, और उस पर और इस्राएल पर, वरन् देश-देश के सब राज्यों पर जो कुछ बीता, इसका भी वृत्तान्त शमूएल दर्शी और नातान नबी और गाद दर्शी # की पुस्तकों में लिखा हुआ है।