1 Chronicles 3:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
daud ke putra jo hebraen men us se utpann huae ve ye haain jetta amnon jo yijraelee aheenoam se, doosara daaniyyel jo karmelee abeegaail se utpann hua.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद के कुछ पुत्र हेब्रोन नगर में पैदा हुए थे। दाऊद के पुत्रों की यह सूची हैः दाऊद का प्रथम पुत्र अम्मोन था। अम्मोन की माँ अहीनोअम थी। वह यिज्रेली नगर की थी। दूसार पुत्र दानिय्येल था। उसकी माँ अबीगैल कर्मेल (यहूदा में) की थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये दाऊद के पुत्र थे, जो उसको हेब्रोन नगर में उत्‍पन्न हुए थे; ज्‍येष्‍ठ पुत्र अम्‍नोन। इसको यिज्रएल नगर की रहनेवाली अहीनोअम ने जन्‍म दिया था। दूसरा पुत्र दानिएल था। इसको कर्मेल की रहनेवाली अबीगइल ने जन्‍म दिया था।
Hindi Bible HHBD
दाऊद के पुत्रा जो हेब्रोन में उस से उत्पन्न हुए वे ये हैं: जेठा अम्नोन जो यिज्रेली अहीनोआम से, दूसरा दानिरयेल जो कर्मेली अबीगैल से उत्पन्न हुआ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दाऊद के पुत्र जो हेब्रोन में उससे उत्पन्न हुए वे ये हैं: जेठा अम्नोन जो यिज्रेली अहीनोअम से, दूसरा दानिय्येल जो कर्मेली अबीगैल से उत्पन्न हुआ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
निम्न लिखित दावीद के वे पुत्र हैं, जिनका जन्म हेब्रोन में हुआ था: पहलौठा अम्मोन, जो येज़्रीलवासी अहीनोअम से पैदा हुआ था; दूसरा दानिएल, जिसका जन्म कर्मेल अबीगइल से;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
दाऊद के पुत्र जो हेब्रोन में उससे उत्पन्न हुए वे ये हैं: जेठा अम्नोन जो यिज्रेली अहीनोअम से, दूसरा दानिय्येल जो कर्मेली अबीगैल से उत्पन्न हुआ।