1 Chronicles 4:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yabes ne israaael ke parameshvar ko yah kahakar pukara, ki bhla hota, ki too mujhe sachamuch ashaeesh deta, aur mera desh baddhata, aur tera hath mere sath rahata, aur too mujhe burai se aeesa bacha rakhta ki maain us se peeadit t hota! aur jo kuchh us ne manga, vah parameshvar ne use diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याबेस ने इस्राएल के परमेश्वर से प्रार्थना की। याबेस ने कहा, “मैं चाहता हूँ कि तू मुझे सचमुच आशीर्वाद दे। मैं चाहता हूँ कि तू मुझे अधिक भूमि दे। मेरे समीप रहे और किसी को मुझे चोट न पहुँचाने दे। तब मुझे कोई कष्ट नहीं होगा” और परमेश्वर ने याबेस को वह दिया, जो उसने माँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यअबेस ने इस्राएली राष्ट्र के परमेश्वर से यह प्रार्थना की, ‘प्रभु, काश! तू मुझे आशिष देता, और मेरी रहने की सीमा को बढ़ाता। तेरा वरद-हस्त मुझ पर होता, तू मुझ को विपत्ति से बचाता, और तब मेरा अनिष्ट न होता!’ परमेश्वर ने उसकी इच्छा को पूरा किया।
Hindi Bible HHBD
और याबेस ने इस्राएल के परमेश्वर को यह कहकर पुकारा, कि भला होता, कि तू मुझे सचमुच आशीष देता, और मेरा देश बढाता, और तेरा हाथ मेरे साथ रहता, और तू मुझे बुराई से ऐसा बचा रखता कि मैं उस से पीड़ित त होता! और जो कुछ उस ने मांगा, वह परमेश्वर ने उसे दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
याबेस ने इस्राएल के परमेश्वर को यह कहकर पुकारा, “भला होता कि तू मुझे सचमुच आशीष देता, और मेरा देश बढ़ाता, और तेरा हाथ मेरे साथ रहता, और तू मुझे बुराई से ऐसा बचा रखता कि मैं उससे पीड़ित न होता!” और जो कुछ उसने माँगा, वह परमेश्वर ने उसे दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याबेज़ ने इस्राएल के परमेश्वर की यह दोहाई दी, “आप मुझे आशीष दें और मेरी सीमाओं को बढ़ाएं! इसके अलावा आप मेरे साथ रहते हुए सारी बुराइयों को मुझसे दूर रखें, कि मैं उससे बचा रह सकूं.” परमेश्वर ने उसकी विनती सुन ली.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और याबेस ने इस्राएल के परमेश्वर को यह कहकर पुकारा, “भला होता, कि तू मुझे सचमुच आशीष देता, और मेरा देश बढ़ाता, और तेरा हाथ मेरे साथ रहता, और तू मुझे बुराई से ऐसा बचा रखता कि मैं उससे पीड़ित न होता!” और जो कुछ उसने माँगा, वह परमेश्वर ने उसे दिया।