1 Chronicles 4:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur aejra ke putra yeter, mered, aeper aur yalon, aur usakee sree se miyryam, shammaai aur aeshatamo ka pita yishabah utpann hue.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एज्रा के पुत्र येतेर, मेरेद, एपेर और यालोन थे। मेरेद, मिर्य्याम, शम्मै और यिशबह का पिता था। यिशबह, एशतमो का पिता था। मेरेद की एक पत्नी मिस्र की थी। उसके पुत्र येरेद, हेबेर, और यकूतीएल थे। येरेद गदोर का पिता था। हेबेर सोको का पिता था और यकूतीएल जानोह का पिता था। ये बित्या के पुत्र थे। बित्या फ़िरौन की पुत्री थी। वह मिस्र के मेरेद की पत्नी थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एज्रा के ये पुत्र थे: येतेर, मेरेद, एपेर और यालोन। मेरेद ने फरओ की पुत्री बितियाह से विवाह किया। बितियाह गर्भवती हुई, और उसने मिर्याम, शम्‍मई और यिश्‍बाह को जन्‍म दिया। यिश्‍बाह एश्‍तमो का पिता बना।
Hindi Bible HHBD
और एज्रा के पुत्रा येतेर, मेरेद, एपेर और यालोन, और उसकी स्त्री से मिरर्याम, शम्मै और एशतमो का पिता यिशबह उत्पन्न हुए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
एज्रा के पुत्र: येतेर, मेरेद, एपेर और यालोन, और उसकी स्त्री से मिर्य्याम, शम्मै और एशतमो का पिता यिशबह उत्पन्न हुए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एज़्रा के पुत्र: येथेर, मेरेद, एफ़र और यालोन. मेरेद की एक पत्नी, बिथिया, ने गर्भधारण किया और उसने मिरियम, शम्माई और इशबाह को जन्म दिया, जो एशतमोह का पिता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और एज्रा के पुत्र: येतेर, मेरेद, एपेर और यालोन, और उसकी स्त्री से मिर्याम, शम्मै और एश्तमो का पिता यिशबह उत्पन्न हुए # ।