1 Chronicles 4:18 — Compare Translations

6 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur usakee yahoodin sree se gador ka pita yered, soko ke pita heber aur janoh ke pita yakooteeael utpann hua, ye firon kee bettee bitya ke putra the jise mered ne byah liya tha.
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसकी पत्‍नी यहूदी थी। उसने येरेद, हेबेर और यकूतीएल को जन्‍म दिया। येदेर गदोर का पिता, हेबेर सोको का पिता और यकूतीएल जानोह का पिता बना।
Hindi Bible HHBD
और उसकी यहूदिन स्त्री से गदोर का पिता येरेद, सोको के पिता हेबेर और जानोह के पिता यकूतीएल उत्पन्न हुए, ये फ़िरोन की बेटी बित्या के पुत्रा थे जिसे मेरेद ने ब्याह लिया था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसकी यहूदिन स्त्री से गदोर का पिता येरेद, सोको के पिता हेबेर, और जानोह के पिता यकूतीएल उत्पन्न हुए, ये फ़िरौन की बेटी बित्या के पुत्र थे जिसे मेरेद ने ब्याह लिया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फरओ की पुत्री बिथिया से जन्मे मेरेद की संतान ये थे. उसकी यहूदियावासी पत्नी ने यारेद को जन्म दिया, जो गेदोर का पिता था, हेबेर को भी, जो सोकोह का पिता था, और येकुथिएल को, जो ज़ानोहा को पिता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसकी यहूदिन स्त्री से गदोर का पिता येरेद, सोको के पिता हेबेर और जानोह के पिता यकूतीएल उत्पन्न हुए, ये फ़िरौन की बेटी बित्या के पुत्र थे जिसे मेरेद ने ब्याह लिया था।