1 Chronicles 4:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahooda ke putra shola ke putra leka ka pita aer, maresha ka pita lada aur ashabe ke gharane ke kul jis men san ke kapade ka kam hota tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शेला यहूदा का पुत्र था। शेला के पुत्र एर, लादा, योकीम, कोर्जबा के लोग, योआश, और साराप थे। एर लेका का पिता था। लादा मारेशा और बेतअशबे के सन कारीगरों के परिवार समूह का पिता था। योआश और साराप ने मोआबी स्त्रियों से विवाह किया। तब वे बेतलेहेम को लौट गए। उस परिवार के विषय में लिखित सामग्री बहुत प्राचीन है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहूदा के पुत्र शेलाह के ये पुत्र थे: एर और लअदाह। एर लेकाह का पिता हुआ, और लअदाह मारेशाह का। इनके अतिरिक्त महीन सूती वस्त्र के कामगारों के परिवार जो बेत-अश्बेम में रहते थे, शेलाह के वंशज थे।
Hindi Bible HHBD
यहूदा के पुत्रा शेला के पुत्रा लेका का पिता एर, मारेशा का पिता लादा और अशबे के घराने के कुल जिस में सन के कपड़े का काम होता था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहूदा के पुत्र शेला के पुत्र: लेका का पिता एर, मारेशा का पिता लादा, और बेत–अशबे में उस घराने के कुल जिस में सन के कपड़े का काम होता था;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहूदाह के पुत्र: शेलाह के पुत्र एर, जो लेकाह का पिता था, लादाह, जो मारेशाह का पिता था, जो बेथ-अशबेआ नगर वंशमूल था जहां सन के कपड़े का काम होता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहूदा के पुत्र शेला के पुत्र: लेका का पिता एर, मारेशा का पिता लादा और बेत-अशबे में उस घराने के कुल जिसमें सन के कपड़े का काम होता था;