1 Chronicles 4:27 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
shaimee ke solah bette aur chh beattyaian hui parantu usake bhaiyon ke bahut bette n hue aur unaka sara kul yahoodiyon ke barabar n baddha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शिमी के सोलह पुत्र और छः पुत्रियाँ थीं। किन्तु शिमि के भाईयों के अधिक बच्चे नहीं थे। शिमी के भाईयों के बड़े परिवार नहीं थे। उनके परिवार उतने बड़े नहीं थे जितने बड़े यहूदा के अन्य परिवार समूह थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शिमई के सोलह पुत्र और छ: पुत्रियां थीं। किन्तु उसके भाइयों की इतनी सन्तान नहीं थी। इन सब भाइयों का परिवार उतना अधिक विशाल नहीं हुआ जितना यहूदा के वंशज।
Hindi Bible HHBD
शिमी के सोलह बेटे और छे बेटियां हुई परन्तु उसके भाइयों के बहुत बेटे न हुए; और उनका सारा कुल यहूदियों के बराबर न बढ़ा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
शिमी के सोलह बेटे और छ: बेटियाँ हुईं परन्तु उसके भाइयों के बहुत बेटे न हुए; और उनका सारा कुल यहूदा–वंशियों के बराबर न बढ़ा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शिमेई के सोलह पुत्र थे और छः पुत्रियां, मगर उसके भाइयों के अधिक संतान न हुई, न ही उसका वंश बढ़ा, जैसी यहूदाह निवासियों की हुई थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
शिमी के सोलह बेटे और छः बेटियाँ हुई परन्तु उसके भाइयों के बहुत बेटे न हुए; और उनका सारा कुल यहूदियों के बराबर न बढ़ा।