1 Chronicles 4:41 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jinake nam upar likhe haai, unhon ne yahooda ke raja hijaakiyyah ke dinon men vahan akar jo moonee vahan mile, unako deron samet marakar aeesa satyanash kar dala ki ah tak unaka pata naheen haai, aur ve unake sthan men rahane lage, kyonaki vahan unakee bhed-bakaariyon ke liye charai theen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह तब हुआ जब हिजकिय्याह यहूदा का राजा था। वे लोग गदोर पहुँचे और हमीत लोगों से लड़े। उन्होंने हमीत लोगों के डेरों को नष्ट कर दिया। वे लोग सभी मूनी लोगों से भी लड़े जो वहाँ रहते थे। इन लोगों ने सभी मूनी लोगों को नष्ट कर डाला। आज भी इन स्थानों में कोई मूनी नहीं है। इसलिये उन लोगों ने वहाँ रहना आरम्भ किया। वे वहाँ रहने लगे, क्योंकि उनकी भेड़ों के लिये उस भूमि पर घास थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिन लोगों के नाम ऊपर लिखे हुए हैं, यहूदा प्रदेश के राजा हिजकियाह के राज्‍य-काल में यहाँ आए थे। उन्‍होंने हाम के कुलों और मऊनी जाति को, जो उनको वहां मिले थे, पूर्णत: नष्‍ट कर दिया। उन्‍होंने उनको जड़-मूल से खत्‍म कर दिया, और आज तक उनका कोई अवशेष नहीं रहा। वे उनके स्‍थान पर बस गए; क्‍योंकि उनके पशुओं के लिए वहां चारा उपलब्‍ध था।
Hindi Bible HHBD
और जिनके नाम ऊपर लिखे हैं, उन्हों ने यहूदा के राजा हिजकिरयाह के दिनों में वहां आकर जो मूनी वहां मिले, उनको डेरों समेत मारकर ऐसा सत्यानाश कर डाला कि आह तक उनका पता नहीं है, और वे उनके स्थान में रहने लगे, क्योंकि वहां उनकी भेड़- बकरियों के लिये चराई थीं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जिनके नाम ऊपर लिखे हैं, उन्होंने यहूदा के राजा हिजकिय्याह के दिनों में वहाँ आकर जो मूनी वहाँ मिले, डेरों समेत मारकर उनका ऐसा सत्यानाश कर डाला कि आज तक उनका पता नहीं है, और वे उनके स्थान में रहने लगे, क्योंकि वहाँ उनकी भेड़–बकरियों के लिये चरागाह थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ये, जिनके नाम यहां लिखे हैं, यहूदिया के राजा हिज़किय्याह के शासनकाल में आए, उन्होंने वहां के मिऊनियों को और उनके शिविरों को नष्ट कर दिया. वे उनके स्थान पर वहां रहने लगे, क्योंकि यहां उनके पशुओं के लिए चरागाह था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जिनके नाम ऊपर लिखे हैं, उन्होंने यहूदा के राजा हिजकिय्याह के दिनों में वहाँ आकर जो मूनी वहाँ मिले, उनको डेरों समेत मारकर ऐसा सत्यानाश कर डाला कि आज तक उनका पता नहीं है, और वे उनके स्थान में रहने लगे, क्योंकि वहाँ उनकी भेड़-बकरियों के लिये चराई थी।