1 Chronicles 4:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yabes apane bhiyon se adhaik pratishttit hua, aur usakee mata ne yah kahakar usaka nam yabes rakha, ki maain ne ise peedit hokar utpann kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याबेस बहुत अच्छा व्यक्ति था। वह अपने भाईयों से अधिक अच्छा था। उसकी माँ ने कहा, “मैंने उसका नाम याबेस रखा है क्योंकि मैं उस समय बड़ी पीड़ा में थी जब मैंने उसे जन्म दिया।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
लोग यअबेस को उसके अन्य भाइयों की अपेक्षा अधिक आदर-सम्मान देते थे। इसलिए उसकी मां ने उसका नाम ‘यअबेस’ रखा था। वह यह कहती थी, ‘मैंने इसको बड़ी पीड़ा से जन्म दिया है।’
Hindi Bible HHBD
और याबेस अपने भइयों से अधिक प्रतिष्ठित हुआ, और उसकी माता ने यह कहकर उसका नाम याबेस रखा, कि मैं ने इसे पीड़ित होकर उत्पन्न किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
याबेस अपने भाइयों से अधिक प्रतिष्ठित हुआ, और उसकी माता ने यह कहकर उसका नाम याबेस रखा, “मैं ने इसे पीड़ित होकर उत्पन्न किया।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याबेज़ अपने भाइयों की अपेक्षा कहीं अधिक प्रतिष्ठित था. उसकी माता ने उसे याबेज़ नाम यह कहकर दिया था, “क्योंकि मैंने उसे दर्द के साथ जन्म दिया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और याबेस अपने भाइयों से अधिक प्रतिष्ठित हुआ, और उसकी माता ने यह कहकर उसका नाम याबेस # रखा, “मैंने इसे पीड़ित होकर उत्पन्न किया।”