1 Chronicles 5:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur shaul ke dinon men unhon ne haagiryon se yuddh kiya, aur hagraee unake hath se mare gaae tab ve gilad kee saree poorabee alang men apane deron men rahane lage.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब शाऊल राजा था, बेला के लोगों ने हग्री लोगों के विरुद्ध युद्ध किया। बेला के लोग उन खेमों में रहे जो हग्री लोगों के थे। वे उन खेमों में रहे और गिलाद के पूर्व के सारे क्षेत्र से होकर यात्रा करते रहे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
रूबेन के वंशजों ने शाऊल के राज्‍य-काल में हगारई जाति से युद्ध किया था, और उसको पराजित किया था। तत्‍पश्‍चात् वे गिलआद प्रदेश के पूर्व में उनके निवास-स्‍थानों में बस गए थे।
Hindi Bible HHBD
और शऊल के दिनों में उन्हों ने हग्रियों से युठ्ठ किया, और हग्री उनके हाथ से मारे गए; तब वे गिलाद की सारी पूरबी अलंग में अपने डेरों में रहने लगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
शाऊल के दिनों में उन्होंने हग्रियों से युद्ध किया, और हग्री उनके हाथ से मारे गए; तब वे गिलाद के सम्पूर्ण पूर्वी भाग में अपने डेरों में रहने लगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शाऊल के शासनकाल में रियूबेन वंशजों ने हग्रियों के विरुद्ध युद्ध छेड़ दिया, वे उनके अधीन हो गए. इसके बाद वे हग्रियों के शिविरों में ही रहते रहे और गिलआद के पहले के सारे क्षेत्र में बस गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और शाऊल के दिनों में उन्होंने हग्रियों से युद्ध किया, और हग्री उनके हाथ से मारे गए; तब वे गिलाद के सम्पूर्ण पूर्वी भाग में अपने डेरों में रहने लगे।