1 Chronicles 5:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
roobeniyo, gadiyon aur manashshon ke adho gotra ke yoddha jo ddhal bandhane, talavar chalane, aur dhanush ke teer chhodne ke yogy aur yuddh karana seekhe huae the, ve chauvalees hajar sat sau satt the, jo yuddh men jane ke yogy the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मनश्शे के परिवार के आधे तथा रूबेन और गाद के परिवार समूहों से चौवालीस हजार सात सौ साठ वीर योद्धा युद्ध के लिये तैयार थे। वे युद्ध में निपुण थे। वे ढाल—तलवार धारण करते थे। वे धनुष—बाण में भी कुशल थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
रूबेन के वंश, गाद के वंश, और मनश्‍शे के आधे गोत्र में शूरवीर सैनिक थे। ये योद्धा ढाल उठा सकते थे, तलवार चला सकते थे और धनुष से तीर का निशाना लगा सकते थे। ये युद्ध में कुशल थे। ये कुल चौवालीस हजार सात सौ साठ थे। ये सदा युद्ध सेवा के लिए तैयार रहते थे।
Hindi Bible HHBD
रूबेनियों, गादियों और मनश्शें के आधे गोत्रा के योठ्ठा जो ढाल बान्धने, तलवार चलाने, और धनुष के तीर छोड़ने के योग्य और युठ्ठ करना सीखे हुए थे, वे चौवालीस हजार सात सौ साठ थे, जो युठ्ठ में जाने के योग्य थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
रूबेनियों, गादियों और मनश्शे के आधे गोत्र के योद्धा जो ढाल बाँधने, तलवार चलाने, और धनुष के तीर छोड़ने के योग्य और युद्ध करना सीखे हुए थे, वे चौवालीस हज़ार सात सौ साठ थे, जो युद्ध में जाने के योग्य थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
रियूबेन वंशजों में, गाद-वंशजों में और मनश्शेह के आधे गोत्र में वीर योद्धा थे. ये ढाल और तलवार लेकर चलते थे और वे धनुष भी चलाते थे. वे युद्ध कला में कुशल थे. युद्ध के लिए तैयार इनकी संख्या 44,760 थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
रूबेनियों, गादियों और मनश्शे के आधे गोत्र के योद्धा जो ढाल बाँधने, तलवार चलाने, और धनुष के तीर छोड़ने के योग्य और युद्ध करना सीखे हुए थे, वे चौवालीस हजार सात सौ साठ थे, जो युद्ध में जाने के योग्य थे।