1 Chronicles 5:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur bahut se mare pade the kyonaki vah ladai parameshvar kee or se hui. aur ye unake sthan men banshuuai ke samay tak base rahe.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बहुत से हग्री लोग मारे गये क्योंकि परमेश्वर ने रूबेन के लोगों को युद्ध जीतने में सहायता की। तब मनश्शे, रूबेन और गाद के परिवार समूह के लोग हग्री लोगों की भूमि पर रहने लगे। वे वहाँ तब तक रहते रहे जब तक बाबुल की सेना इस्राएल के लोगों को नहीं ले गई और जब तक बाबुल में उन्हें बन्दी नहीं बनाया गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस युद्ध में बहुत नरसंहार हुआ; क्‍योंकि यह युद्ध परमेश्‍वर की ओर से हुआ था। तत्‍पश्‍चात् रूबेन के वंशज, गाद के वंशज और मनश्‍शे के आधे गोत्र के लोग उनके स्‍थान पर ‘निष्‍कासन’ के समय तक उनके निवास-स्‍थानों में निवास करते रहे।
Hindi Bible HHBD
और बहुत से मरे पड़े थे क्योंकि वह लड़ाई परमेश्वर की ओर से हुई। और ये उनके स्थान में बन्शुआई के समय तक बसे रहे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बहुत से मरे पड़े थे क्योंकि वह लड़ाई परमेश्‍वर की ओर से हुई। ये उनके स्थान में बँधुआई के समय तक बसे रहे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अनेक घात किए गए क्योंकि युद्ध परमेश्वर का था. वे लोग बंदी बनाए जाने तक इस क्षेत्र में रहते रहे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और बहुत से मरे पड़े थे क्योंकि वह लड़ाई परमेश्वर की ओर से हुई। और ये उनके स्थान में बँधुआई के समय तक बसे रहे।