1 Chronicles 5:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur unhon ne apane pitaron ke parameshvar se vishvasaghaat kiya, aur us desh ke log jinako parameshvar ne unake samhane se vinash kiya tha, unake devataon ke peechhe yyabhaichaarin kee nai ho liae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु उन प्रमुखों ने उस परमेश्वर के विरुद्ध पाप किया, जिसकी उपासना उनके पूर्वजों ने की थी। उन्होंने वहाँ रहने वाले उन व्यक्तियों के असत्य देवताओं की पूजा करनी आरम्भ की जिन्हें परमेश्वर ने नष्ट किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु उन्‍होंने अपने पूर्वजों के परमेश्‍वर के विरुद्ध अपराध किया। जिन जातियों को परमेश्‍वर ने उनके सम्‍मुख नष्‍ट कर दिया था उन्‍हीं के देवताओं का अनुसरण उन्‍होंने किया और यों उन्‍होंने वेश्‍या के सदृश्‍य व्‍यवहार किया।
Hindi Bible HHBD
और उन्हों ने अपने पितरों के परमेश्वर से विश्वासघात किया, और उस देश के लोग जिनको परमेश्वर ने उनके साम्हने से विनाश किया था, उनके देवताओं के पीछे रयभिचारिन की नाई हो लिए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु उन्होंने अपने पितरों के परमेश्‍वर से विश्‍वासघात किया, और उस देश के लोग जिनका परमेश्‍वर ने उनके सामने से विनाश किया था, उनके देवताओं के पीछे व्यभिचारिन के समान हो लिए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु उन्होंने अपने पूर्वजों के परमेश्वर से विश्वासघात किया और देश के पराए देवताओं को अपना लिया, जिन्हें परमेश्वर ने उनके सामने से खत्म किया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु उन्होंने अपने पितरों के परमेश्वर से विश्वासघात किया, और उस देश के लोग जिनका परमेश्वर ने उनके सामने से विनाश किया था, उनके देवताओं के पीछे व्यभिचारिणी के समान हो लिए।