1 Chronicles 5:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur poorva or vah us jangal ke sivane tak raha jo parat mahanad tak mahunchata haai, kyonaki unake pashu gilad desh men baddh gaae the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बेला के लोग पूर्व में परात नदी के पास, मरुभूमि के किनारे तक रहते थे। वे उस स्थान पर रहते थे क्योंकि गिलाद प्रदेश में उनके पास बहुत से बैल थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने पूर्व दिशा में मरुस्थल के प्रवेश-द्वार तक फरात नदी की इस ओर भी निवास किया था; क्योंकि गिलआद प्रदेश में उनके पशुओं की संख्या बहुत बढ़ गई थी।
Hindi Bible HHBD
और पूर्व ओर वह उस जंगल के सिवाने तक रहा जो परात महानद तक महुंचाता है, क्योंकि उनके पशु गिलाद देश में बढ़ गए थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पूर्व की ओर वह उस जंगल की सीमा तक रहा जो परात महानद तक पहुँचाता है, क्योंकि उनके पशु गिलाद देश में बढ़ गए थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसका घर पूर्व में फरात नदी के इसी ओर मरुस्थल की सीमा तक भी था, क्योंकि गिलआद में उनके पशुओं की संख्या बढ़ती गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और पूर्व ओर वह उस जंगल की सीमा तक रहा # जो फरात महानद तक पहुँचाता है, क्योंकि उनके पशु गिलाद देश में बढ़ गए थे।