1 Chronicles 6:32 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab tab sulaaiman yarooshalem men yahova ke bhvan ko banava n chuka, tab tak ve milapavale tamboo ke nivas ke samhane gane ke dara seva karate the aur is seva men niyam ke anusar upasthiat hua karate the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ये व्यक्ति पवित्र तम्बू पर गाकर सेवा करते थे। पवित्र तम्बू को मिलाप वाला तम्बू भी कहते हैं और इन लोगों ने तब तक सेवा की जब तक सुलैमान ने यरूशलेम में यहोवा का मन्दिर नहीं बनाया। उन्होंने अपने काम के लिये दिये गए नियमों का अनुसरण करते हुए सेवा की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब तक राजा सुलेमान के द्वारा प्रभु का भवन यरूशलेम में तैयार नहीं हो गया, तब तक ये लोग भजन-गान के द्वारा मिलन-शिविर के तम्‍बू के सम्‍मुख सेवा-कार्य किया करते थे। ये अपनी-अपनी सेवा की पारी के अनुसार भजन गाया करते थे।
Hindi Bible HHBD
जब तब सुलैमान यरूशलेम में यहोवा के भवन को बनवा न चुका, तब तक वे मिलापवाले तम्बू के निवास के साम्हने गाने के द्वारा सेवा करते थे; और इस सेवा में नियम के अनुसार उपस्थित हुआ करते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब तक सुलैमान यरूशलेम में यहोवा के भवन को बनवा न चुका, तब तक वे मिलापवाले तम्बू के निवास के सामने गाने के द्वारा सेवा करते थे; और इस सेवा में नियम के अनुसार उपस्थित हुआ करते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ये येरूशलेम में शलोमोन द्वारा याहवेह का भवन बनाए जाने तक, मिलनवाले तंबू के सामने आराधना-संगीत के द्वारा सेवा करते थे. वे अपने पद के अनुसार ही यह सेवा किया करते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब तक सुलैमान यरूशलेम में यहोवा के भवन को बनवा न चुका, तब तक वे मिलापवाले तम्बू के निवास के सामने गाने के द्वारा सेवा करते थे #; और इस सेवा में नियम के अनुसार उपस्थित हुआ करते थे।