1 Chronicles 6:49 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu haroon aur usake putra hopabali kee vedee, aur dhoop kee vedee donon par baalidan chaddhate, aur param paavitrasthan ka sab kam karate, aur israaaeliyon ke liye praayaashchait karate the, jaaise ki parameshvar ke das moosa ne agyaaaaen dee theen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु केवल हारून के वंशजों को होमबलि की वेदी और सुगन्धि की वेदी पर सुगन्धि जलाने की अनुमति थी। हारून के वंशज परमेश्वर के घर में सर्वाधिक पवित्र तम्बू में सारा काम करते थे। वे इस्राएल के लोगों को शुद्ध करने के लिये उत्सव भी मनाते थे। वे उन सब नियमों और विधियों का अनुसरण करते थे जिनके लिये मूसा ने आदेश दिया था। मूसा परमेश्वर का सेवक था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हारून और उसके पुत्र अग्नि-बलि की वेदी और धूप-वेदी पर बलि चढ़ाया करते थे। इनके अतिरिक्त वे परमपवित्र स्थान के सब कार्य करते थे। वे इस्राएली समाज की ओर से प्रायश्चित के लिए बलि भी चढाते थे। इस प्रकार वे उन सब कार्यों को करते थे जिनका आदेश परमेश्वर के सेवक मूसा ने उन्हें दिया था।
Hindi Bible HHBD
परन्तु हारून और उसके पुत्रा होपबलि की वेदी, और धूप की वेदी दोनों पर बलिदान चढ़ाते, और परम पवित्रास्थान का सब काम करते, और इस्राएलियों के लिये प्रायश्चित करते थे, जैसे कि परमेश्वर के दास मूसा ने आज्ञाएं दी थीं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु हारून और उसके पुत्र होमबलि की वेदी, और धूप की वेदी दोनों पर बलिदान चढ़ाते, और परमपवित्र स्थान का सब काम करते, और इस्राएलियों के लिये प्रायश्चित करते थे, जैसे कि परमेश्वर के दास मूसा ने आज्ञाएँ दी थीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर अहरोन और उसके पुत्र वेदी पर होमबलि चढ़ाते और धूप वेदी पर धूप जलाते, परम पवित्र स्थान संबंधित कार्य और परमेश्वर के सेवक मोशेह के आदेश अनुसार इस्राएल के लिए प्रायश्चित किया करते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु हारून और उसके पुत्र होमबलि की वेदी, और धूप की वेदी दोनों पर बलिदान चढ़ाते, और परमपवित्र स्थान का सब काम करते, और इस्राएलियों के लिये प्रायश्चित करते थे, जैसे कि परमेश्वर के दास मूसा ने आज्ञाएँ दी थीं।