1 Chronicles 7:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur tola ke putra ujjee, rapayah, yareeael, yahamaai, yibasam aur shamooael, ye apate apate pitaron ke gharanon arthata tola kee santan ke mukhy purush aur bade veer the, aur daud ke dinon men unake vansh kee ginatee bais hajar chh sau thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तोला के पुत्र उज्जी, रपायाह, यरीएल, यहमै, यिबसाम और शमूएल थे। वे सभी अपने परिवारों के प्रमुख थे। वे व्यक्ति और उनके वंशज बलवान योद्धा थे। उनके परिवार बढ़ते रहे और जब दाऊद राजा हूआ, तब वहाँ बाईस हजार छः सौ व्यक्ति युद्ध के लिये तैयार थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तोला के ये पुत्र थे: ऊज्‍जी, रपायाह, यरीएल, यहमई, यिबशाम, और शेमूएल। ये अपने पिता तोला के पितृकुल के मुखिया थे। ये बड़े योद्धा थे। दाऊद के राज्‍यकाल में इनके कुल में बाईस हजार छ: सौ व्यक्‍ति थे।
Hindi Bible HHBD
और तोला के पुत्रा उज्जी, रपायाह, यरीएल, यहमै, यिबसाम और शमूएल, ये अपते अपते पितरों के घरानों अर्थात् तोला की सन्तान के मुख्य पुरूष और बड़े वीर थे, और दाऊद के दिनों में उनके वंश की गिनती बाईस हजार छे सौ थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तोला के पुत्र: उज्जी, रपायाह, यरीएल, यहमै, यिबसाम और शमूएल, ये अपने अपने पितरों के घरानों अर्थात् तोला की सन्तान के मुख्य पुरुष और बड़े वीर थे, और दाऊद के दिनों में उनके वंश की गिनती बाईस हज़ार छ: सौ थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तोला के पुत्र: उज्जी, रेफ़ाइयाह, येरिएल, याहमाई, इबसाम और शमुएल ये अपने पूर्वजों के परिवारों के प्रधान थे. तोला के पुत्र अपनी पीढ़ी में वीर योद्धाओं के रूप में मशहूर थे. दावीद के शासनकाल में इनकी संख्या 22,600 आंकी गई थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तोला के पुत्र: उज्जी, रपायाह, यरीएल, यहमै, यिबसाम और शमूएल, ये अपने-अपने पितरों के घरानों अर्थात् तोला की सन्तान के मुख्य पुरुष और बड़े वीर थे, और दाऊद के दिनों में उनके वंश की गिनती बाईस हजार छः सौ थी।