1 Chronicles 7:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur vah apanee patnee ke pas gaya, aur us ne garbhvatee hokar aek putra ko janm diya aur bapraaim ne usaka nam is karan bareea rakha, ki usake gharane men vipaattai padee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब एप्रैम ने अपनी पत्नी के साथ शारीरिक सम्बन्ध किया। एप्रैम की पत्नी गर्भवती हुई और उसने एक पुत्र को जन्म दिया। एप्रैम ने अपने नये पुत्र का नाम बरीआ रखा क्योंकि उसके परिवार के साथ कुछ बुरा हुआ था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एफ्रइम ने अपनी पत्नी से सम्भोग किया। तब उसने एक पुत्र को जन्म दिया। एफ्रइम ने अपने इस पुत्र का नाम बेरीआ रखा; क्योंकि उसके परिवार पर विपत्ति आई थी।
Hindi Bible HHBD
और वह अपनी पत्नी के पास गया, और उस ने गर्भवती होकर एक पुत्रा को जन्म दिया और बप्रैम ने उसका नाम इस कारण बरीआ रखा, कि उसके घराने में विपत्ति पड़ी थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वह अपनी पत्नी के पास गया, और उसने गर्भवती होकर एक पुत्र को जन्म दिया और एप्रैम ने उसका नाम इस कारण बरीआ रखा, कि उसके घराने में विपत्ति पड़ी थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद उसने अपनी पत्नी से संबंध बनाए. वह गर्भवती हुई और उसने एक पुत्र को जन्म दिया, जिसका नाम रखा गया बेरियाह यानी मुसीबत, क्योंकि उसके परिवार पर मुसीबत आई हुई थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वह अपनी पत्नी के पास गया, और उसने गर्भवती होकर एक पुत्र को जन्म दिया और एप्रैम ने उसका नाम इस कारण बरीआ रखा, कि उसके घराने में विपत्ति पड़ी थी।