1 Chronicles 7:40 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ye sab ashor ke vush men hua, aur apane apane pitaron ke gharanon men mukhy purush aur bade se bade veer the aur pradhaanon men mukhy the. aur ye jo apanee apanee vanshaavalee ke anusar sena men yuddh karane ke liye gine gaa, inakee ginatee chhbbees hajar thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ये सभी व्यक्ति आशेर के वंशज थे। वे अपने परिवारों के प्रमुख थे। वे उत्तम पुरुष थे। वे योद्धा और महान प्रमुख थे। उनका पारिवारिक इतिहास बताता है कि छब्बीस हजार सैनिक युद्ध के लिये तैयार थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये सब आशेर के वंशज और अपने पितृ-कुलों के मुखिया थे। ये हट्टे-कट्टे लड़ाकू सैनिक थे। ये अगुओं के भी मुखिया थे। जब इनकी वंशक्रम के अनुसार युद्ध-सेवा के लिए गणना की गई, तब इनकी संख्‍या छब्‍बीस हजार थी।
Hindi Bible HHBD
ये सब आशेर के वुश में हुए, और अपने अपने पितरों के घरानों में मुख्य पुरूष और बड़े से बड़े वीर थे और प्रधानों में मुख्य थे। और ये जो अपनी अपनी वंशावली के अनुसार सेना में युठ्ठ करने के लिये गिने गए, इनकी गिनती छब्बीस हजार थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
ये सब आशेर के वंश में हुए, और अपने अपने पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष और बड़े से बड़े वीर थे और प्रधानों में मुख्य थे। ये जो अपनी अपनी वंशावली के अनुसार सेना में युद्ध करने के लिये गिने गए, इनकी गिनती छब्बीस हज़ार थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ये सभी आशेर वंश के पुरुष थे, अपने गोत्रपिता के परिवारों के प्रमुख, प्रमाणित वीर योद्धा, प्रशासकों के प्रधान थे. उनकी संख्या वंशावली द्वारा गिनी गई थी कि वे युद्धकाल में जाकर युद्ध करें. ये संख्या में 26,000 पुरुष थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
ये सब आशेर के वंश में हुए, और अपने-अपने पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष और बड़े से बड़े वीर थे और प्रधानों में मुख्य थे। ये जो अपनी-अपनी वंशावली के अनुसार सेना में युद्ध करने के लिये गिने गए, इनकी गिनती छब्बीस हजार थी।