1 Chronicles 8:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur aehood ke putra ye huae geba ke nivaasiyon ke pitaron ke gharanon men mukhy purush ye the, jinhen bandhauai men manahat ko le gaae the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एहूद के वंशज ये थे। ये गेबा में अपने परिवारों के प्रमुख थे। वे अपना घर छोड़ने और मानहत में रहने को विवश किये गए थे। एहूद के वंशज नामान, अहिय्याह, और गेरा थे। गेरा ने उन्हें घर छोड़ने को विवश किया। गेरा उज्जा और अहीलूद का पिता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये एहूद के पुत्र थे: नामान, अहिय्याह और गेरा। ये गेबा नगर के रहने वालों के पितृकुलों के मुखिया थे। इन्हें बन्दी बनाकर मानाहत नगर को निष्कासित किया गया था। गेरा को हेगलाम भी कहते हैं। यह बाद में ऊज्जा और अहीहूद का पिता बना।
Hindi Bible HHBD
और एहूद के पुत्रा ये हुए ( गेबा के निवासियों के पितरों के घरानों में मुख्य पुरूष ये थे, जिन्हें बन्धुआई में मानहत को ले गए थे ) ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
एहूद के पुत्र ये हुए (गेबा के निवासियों के पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष ये थे, जिन्हें बन्दी बनाकर मानहत को ले जाया गया था)।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एहूद के पुत्र ये गेबा निवासियों के अधिकारी थे, इन्हें ही मानाहाथ को बंधुआई में ले जाया गया था:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
एहूद के पुत्र ये हुए (गेबा के निवासियों के पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष ये थे, जिन्हें बन्दी बनाकर मानहत को ले जाया गया था)।