1 Chronicles 9:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is prakar sab israaaelee apanee apanee vanshaavalee ke anusar, jo israaael ke rajaon ke vrattant kee pustak men likhee haai, gine gaae. aur yahoodee apane vishvasaghaat ke karan bandhauai men babul ko pahunchaae gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्रएल के लोगों के नाम उनके परिवार के इतिहास में अंकित थे। वे परिवार इस्राएल के राजाओं के इतिहास में रखे गए थे। यहूदा के लोग बन्दी बनाए गए थे और बाबेल को जाने को विवश किये गये थे। वे उस स्थान पर इसलिये ले जाए गए, क्योंकि वे परमेश्वर के प्रति विश्वासयोग्य नहीं थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वंश-क्रमानुसार समस्त इस्राएली कुलों की गणना हुई। गणना का विवरण ‘इस्राएल प्रदेश और यहूदा प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्थ’ में लिखा हुआ है। वे प्रभु के प्रति अपने विश्वासघात के कारण बन्दी होकर बेबीलोन देश को निष्कासित हुए थे।
Hindi Bible HHBD
इस प्रकार सब इस्राएली अपनी अपनी वंशावली के अनुसार, जो इस्राएल के राजाओं के वृत्तान्त की पुस्तक में लिखी हैं, गिने गए। और यहूदी अपने विश्वासघात के कारण बन्धुआई में बाबुल को पहुंचाए गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस प्रकार सब इस्राएली अपनी अपनी वंशावली के अनुसार, जो इस्राएल के राजाओं के वृत्तान्त की पुस्तक में लिखी हैं, गिने गए। यहूदी अपने विश्वासघात के कारण बन्दी बनाकर बेबीलोन को पहुँचाए गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस प्रकार पूरे इस्राएल का नाम वंशावली में पूरा-पूरा लिख लिया गया. यह इस्राएल के राजा नामक पुस्तक में लिखा गया था. अपने विश्वासघात के कारण यहूदिया को बंधुआई में बाबेल ले जाया गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस प्रकार सब इस्राएली अपनी-अपनी वंशावली के अनुसार, जो इस्राएल के राजाओं के वृत्तान्त की पुस्तक में लिखी हैं, गिने गए। और यहूदी अपने विश्वासघात के कारण बन्दी बनाकर बाबेल को पहुँचाए गए।