1 Chronicles 9:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur unake bhai the, jo apane apane pitaron ke gharanon men satrah sau satt mukhy purush the, ve parameshvar ke bhvan kee seva ke kam men bahut nipun purush the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वहाँ एक हजार सात सौ साठ याजक थे। वे अपने परिवारों के प्रमुख थे। वे परमेश्वर के मन्दिर में सेवा करने के कार्य के लिये उत्तरदायी थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इनके चचेरे भाई-बन्धु भी थे, जो अपने वंश-क्रमानुसार संख्या में सत्रह सौ आठ थे। ये परमेश्वर के मन्दिर-कार्य के लिए सर्वथा योग्य थे।
Hindi Bible HHBD
और उनके भाई थे, जो अपने अपने पितरों के घरानों में सत्राह सौ साठ मुख्य पुरूष थे, वे परमेश्वर के भवन की सेवा के काम में बहुत निपुण पुरूष थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और इनके भाई थे जो अपने अपने पितरों के घरानों में सत्रह सौ साठ मुख्य पुरुष थे, वे परमेश्वर के भवन की सेवा के काम में बहुत निपुण पुरुष थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनके रिश्तेदारों के अलावा, उनके पितरों के कुलों के प्रमुख ये 1,760 बलवान व्यक्ति परमेश्वर के भवन में सेवा के लिए तैयार व्यक्ति थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और इनके भाई थे जो अपने-अपने पितरों के घरानों में सत्रह सौ साठ मुख्य पुरुष थे, वे परमेश्वर के भवन की सेवा के काम में बहुत निपुण पुरुष थे।