1 Chronicles 9:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
or darapalon men se apane apane bhiyon sahit shalloom, akkoob, talmon aur aheeman, un men se mukhy to shalloom tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ये वे द्वारपाल हैं जो यरूशलेम में रहते थेः शल्लूम, अक्कूब, तल्मोन, अहीमान और उनके सम्बन्धी। शल्लूम उनका प्रमुख था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मन्‍दिर के द्वारपाल ये थे: शल्‍लूम, अक्‍कूब, टलमोन और अहीमान तथा उनके चचेरे भाई-बन्‍धु। शल्‍लूम मुख्‍य द्वारपाल था।
Hindi Bible HHBD
ओर द्वारपालों में से अपने अपने भइयों सहित शल्लूम, अक्कूब, तल्मोन और अहीमान, उन में से मुख्य तो शल्लूम था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
द्वारपालों में से अपने अपने भाइयों सहित शल्‍लूम, अक्‍कूब, तल्मोन और अहीमान; इन में से मुख्य तो शल्‍लूम था,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
द्वारपाल थे: शल्लूम, अक्कूब, तालमोन, अहीमान और उनके संबंधी, जिनमें शल्लूम सबका प्रधान था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
द्वारपालों में से अपने-अपने भाइयों सहित शल्लूम, अक्कूब, तल्मोन और अहीमन, इनमें से मुख्य तो शल्लूम था।