1 Corinthians 10:20 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
nahee, baran yah, ki anyajaati jo balidan karate haai, ve parameshvar ke liye nahee, parantu dushttatmaon ke liye baalidan karate haain: aur maain naheen chahata, ki tum dushttatmaon ke sahabhagee ho.
Hindi 2017 (नया नियम)
नहीं, बस यह, कि अन्यजाति जो बलिदान करते हैं, वे परमेश्वर के लिये नहीं, परन्तु दुष्टात्माओं के लिये बलिदान करते हैं: और मैं नहीं चाहता, कि तुम दुष्टात्माओं के सहभागी हो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बल्कि मेरी आशा तो यह है कि वे अधर्मी जो बलि चढ़ाते हैं, वे उन्हें परमेश्वर के लिये नहीं, बल्कि दुष्ट आत्माओं के लिये चढ़ाते हैं। और मैं नहीं चाहता कि तुम दुष्टात्माओं के साझेदार बनो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्तु जैसा धर्मग्रन्थ में कहा गया है, “जो बलि चढ़ायी जाती है वह परमेश्वर को नहीं, बल्कि भूतों को चढ़ायी जाती है।” मैं यह नहीं चाहता कि आप लोग भूतों के सहभागी बनें।
Hindi Bible HHBD
नहीं, बरन यह, कि अन्यजाति जो बलिदान करते हैं, वे परमेश्वर के लिये नहीं, परन्तु दुष्टात्माओं के लिये बलिदान करते हैं: और मैं नहीं चाहता, कि तुम दुष्टात्माओं के सहभागी हो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Nai, i ham nai bolta hei! U khaana to dushṭaatma ke chaṛhaawa jaay hei, Parmeshwar ke nai. Ham nai mañgta ki tumhaar kuchh bhi waasta dushṭaatma se rahe.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
नहीं, वरन् यह कि अन्यजाति जो बलिदान करते हैं; वे परमेश्वर के लिये नहीं परन्तु दुष्टात्माओं के लिये बलिदान करते हैं और मैं नहीं चाहता कि तुम दुष्टात्माओं के सहभागी हो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
नहीं! पर जो बलिदान वे चढ़ाते हैं, उन्हें परमेश्वर को नहीं बल्कि दुष्टात्माओं को चढ़ाते हैं, और मैं नहीं चाहता कि तुम दुष्टात्माओं के सहभागी बनो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बिलकुल नहीं! मेरी मान्यता तो यह है कि जो वस्तुएं गैर-यहूदी चढ़ाते हैं, वे उन्हें दुष्टात्माओं को चढ़ाते हैं—परमेश्वर को नहीं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
नहीं, बस यह, कि अन्यजाति जो बलिदान करते हैं, वे परमेश्वर के लिये नहीं, परन्तु दुष्टात्माओं के लिये बलिदान करते हैं और मैं नहीं चाहता, कि तुम दुष्टात्माओं के सहभागी हो।