1 Corinthians 10:28 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu yadi koi tum se kahe, yah to moorat ko bali kee hui vastu haai, to usee batanevale ke kara, aur vivek ke karan n khao.
Hindi 2017 (नया नियम)
परन्तु यदि कोई तुम से कहे, “यह तो मूरत को बलि की हुई वस्तु है,” तो उसी बतानेवाले के कारण, और विवेक के कारण न खाओ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु यदि कोई तुम लोगों को यह बताये, “यह देवता पर चढ़ाया गया चढ़ावा है” तो जिसने तुम्हें यह बताया है, उसके कारण और अपने अन्तर्मन के कारण उसे मत खाओ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्तु यदि कोई आप से कहे, “यह देवता को चढ़ाया हुआ मांस है,” तो बतलाने वाले और अन्त:करण के कारण उसे मत खाइए।
Hindi Bible HHBD
परन्तु यदि कोई तुम से कहे, यह तो मूरत को बलि की हुई वस्तु है, तो उसी बतानेवाले के कारण, और विवेक के कारण न खाओ।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin agar tumme bataawa jaay ki u khaana muurti pe chaṛhaawal hei, to uske khaay ke, problam nai khaṛa karo. Ham i nai bolta ki tum aapan waaste problam khaṛa karta hei, lekin uske waaste jon tumme bataais hei. Hamaar ajaadi kaahe dusra ke baat se bañdh jaay?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु यदि कोई तुम से कहे, “यह तो मूर्ति को बलि की हुई वस्तु है,” तो उसी बतानेवाले के कारण और विवेक के कारण न खाओ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु यदि कोई तुमसे कहे, “यह मूर्ति को चढ़ाया हुआ भोजन है!” तो तुम उस बतानेवाले और विवेक के कारण न खाओ ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु यदि कोई तुम्हें यह बताए, “यह मूर्तियों को भेंट बलि है,” तो उसे न खाना—उसकी भलाई के लिए, जिसने तुम्हें यह बताया है तथा विवेक की भलाई के लिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु यदि कोई तुम से कहे, “यह तो मूरत को बलि की हुई वस्तु है,” तो उसी बतानेवाले के कारण, और विवेक के कारण न खाओ।