1 Corinthians 11:2 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he bhaiyo, maain tumhen sarahata hoo, ki sab baton men tum mujhe smaran karate ho: aur jo vyavahar maain ne tumhen saunp diae haai, unhen dhaaran karate ho.
Hindi 2017 (नया नियम)
हे भाइयों, मैं तुम्हें सराहता हूँ, कि सब बातों में तुम मुझे स्मरण करते हो: और जो व्यवहार मैं ने तुम्हें सौंप दिए हैं, उन्हें धारण करते हो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं तुम्हारी प्रशंसा करता हूँ। क्योंकि तुम मुझे हर समय याद करते रहते हो; और जो शिक्षाएँ मैंने तुम्हें दी हैं, उनका सावधानी से पालन कर रहे हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आप मेरी हर बात का ध्यान रखते हैं और जो परम्पराएँ मैंने आपको सौंपी हैं, उन में दृढ़ बने रहते हैं। इसके लिए मैं आप लोगों की प्रशंसा करता हूँ।
Hindi Bible HHBD
हे भाइयों, मैं तुम्हें सराहता हूं, कि सब बातों में तुम मुझे स्मरण करते हो: और जो व्यवहार मैं ने तुम्हें सौंप दिए हैं, उन्हें धारण करते हो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Hamme tum pe ghamanḍ hei, kaahe ke tum hamme hardam yaad karta hei aur jon kuchh ham tumme sikhaaya hei uspe chalta hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे भाइयो, मैं तुम्हें सराहता हूँ कि सब बातों में तुम मुझे स्मरण करते हो; और जो परम्पराएँ मैं ने तुम्हें सौंपी हैं, उनका पालन करते हो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
मैं तुम्हारी सराहना करता हूँ कि तुम सब बातों में मुझे स्मरण रखते हो, और जो परंपराएँ मैंने तुम्हें सौंपी हैं उनका दृढ़ता से पालन करते हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं तुम्हारी तारीफ़ करता हूं कि तुम हर एक क्षेत्र में मुझे याद रखते हो तथा उन शिक्षाओं का मजबूती से पालन करते हो, जैसी मैंने तुम्हें सौंपी थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं तुम्हें सराहता हूँ, कि सब बातों में तुम मुझे स्मरण करते हो; और जो व्यवहार मैंने तुम्हें सौंप दिए हैं, उन्हें धारण करते हो।