1 Corinthians 11:22 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kya khane peene ke liye tumhare ghar naheen? ya parameshvar kee kaleeasiya ko tuchchh janate ho, aur jin ke pas naheen haai unhen laajjait karate ho? maain tum se kya kahoon? kya is bat men tumharee prashansa karoon? maain prashansa naheen karata.
Hindi 2017 (नया नियम)
क्‍या खाने पीने के लिये तुम्‍हारे घर नहीं? या परमेश्‍वर की कलीसिया को तुच्‍छ जानते हो, और जिन के पास नहीं है उन्‍हें लज्‍जित करते हो? मैं तुम से क्‍या कहूँ? क्‍या इस बात में तुम्‍हारी प्रशंसा करूँ? मैं प्रशंसा नहीं करता।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्या तुम्हारे पास खाने पीने के लिये अपने घर नहीं हैं। अथवा इस प्रकार तुम परमेश्वर की कलीसिया का अनादर नहीं करते? और जो दीन है उनका तिरस्कार करने की चेष्टा नहीं करते? मैं तुमसे क्या कहूँ? इसके लिये क्या मैं तुम्हारी प्रशंसा करूँ। इस विषय में मैं तुम्हारी प्रशंसा नहीं करूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्‍या खाने-पीने के लिए आपके अपने घर नहीं हैं? या क्‍या आप परमेश्‍वर की कलीसिया का तिरस्‍कार करना और गरीबों को नीचा दिखाना चाहते हैं? मैं आप लोगों से क्‍या कहूँ? क्‍या मैं आपकी प्रशंसा करूँ? मैं इस बात के लिए आप की प्रशंसा नहीं कर सकता।
Hindi Bible HHBD
क्या खाने पीने के लिये तुम्हारे घर नहीं? या परमेश्वर की कलीसिया को तुच्छ जानते हो, और जिन के पास नहीं है उन्हें लज्जित करते हो? मैं तुम से क्या कहूं? क्या इस बात में तुम्हारी प्रशंसा करूं? मैं प्रशंसा नहीं करता।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Kaa tumhaar lage ghar nai hei, jahañ jaay ke tum khaay aur piye sakta hei? Kaa tum Parmeshwar ke chech ke etna jaran karta hei? Kaa tum ulog ke sarminda kare mañgta hei, jiske lage kuchh nai hei? Ham tum se kon cheej bole sakta hei? Ham tumhaar baṛaai nai kare sakta hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्या खाने–पीने के लिये तुम्हारे घर नहीं? या परमेश्‍वर की कलीसिया को तुच्छ जानते हो, और जिनके पास नहीं है उन्हें लज्जित करते हो? मैं तुम से क्या कहूँ? क्या इस बात में तुम्हारी प्रशंसा करूँ? नहीं, मैं प्रशंसा नहीं करता।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
क्या खाने और पीने के लिए तुम्हारे पास घर नहीं? या क्या तुम परमेश्‍वर की कलीसिया को तुच्छ जानते हो और जिनके पास नहीं है उन्हें लज्‍जित करते हो? मैं तुमसे क्या कहूँ? क्या मैं तुम्हारी प्रशंसा करूँ? इसमें मैं तुम्हारी प्रशंसा नहीं करता?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्या खाने-पीने के लिए तुम्हारे अपने घर नहीं? या तुम परमेश्वर की कलीसिया का तिरस्कार करने तथा निर्धनों को लज्जित करने पर तुले हुए हो? अब मैं क्या कहूं? क्या मैं इसके लिए तुम्हारी सराहना करूं? नहीं! बिलकुल नहीं!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्या खाने-पीने के लिये तुम्हारे घर नहीं? या परमेश्वर की कलीसिया को तुच्छ जानते हो, और जिनके पास नहीं है उन्हें लज्जित करते हो? मैं तुम से क्या कहूँ? क्या इस बात में तुम्हारी प्रशंसा करूँ? मैं प्रशंसा नहीं करता।