1 Corinthians 12:28 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur paramashevar ne kaleesiya men alag alag vyaktai niyukt kiae haain prathm praerit, doosare bhvishyadvkta, teesare shaikshak, fir samarth ke kam karanevale, fir changa karanevale, aur upakar karanevale, aur pradhaan, aur nana prakar kee bhasha balanevale.
Hindi 2017 (नया नियम)
और परमेश्वर ने कलीसिया में अलग अलग व्यक्ति नियुक्‍त किए हैं; प्रथम प्रेरित, दूसरे भविष्‍यद्वक्‍ता, तीसरे शिक्षक, फिर सामर्थ के काम करनेवाले, फिर चंगा करनेवाले, और उपकार करनेवाले, और प्रधान, और नाना प्रकार की भाषा बोलनेवाले।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इतना ही नहीं परमेश्वर ने कलीसिया में पहले प्रेरितों को, दूसरे नबियों को, तीसरे उपदेशकों को, फिर आश्चर्यकर्म करने वालों को, फिर चंगा करने की शक्ति से युक्त व्यक्तियों को, फिर उनको जो दूसरों की सहायता करते हैं, प्रस्थापित किया है, फिर अगुवाई करने वालों को और फिर उन लोगों को जो विभिन्न भाषाएँ बोल सकते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परमेश्‍वर ने कलीसिया में भिन्न-भिन्न व्यक्‍तियों को नियुक्‍त किया है: पहले प्रेरितों को, दूसरे नबियों को, तीसरे शिक्षकों और तब आश्‍चर्य कर्म करने वालों को; तब उन व्यक्‍तियों को, जिनको स्‍वस्‍थ करने का वरदान मिला है; परोपकारकों, प्रशासकों और विभिन्न अध्‍यात्‍म भाषाओं में बोलने वालों को।
Hindi Bible HHBD
और परमशॆवर ने कलीसिया में अलग अलग व्यक्ति नियुक्त किए हैं; प्रथम प्रेरित, दूसरे भविष्यद्वक्ता, तीसरे शिक्षक, फिर सामर्थ के काम करनेवाले, फिर चंगा करनेवाले, और उपकार करनेवाले, और प्रधान, और नाना प्रकार की भाषा बालनेवाले।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Pahile, Parmeshwar kuchh log ke chunis ki uske prerit aur nabi bane aur chech ke ṭeecha bane. Lekin u kuchh ke chunis ki chamatkaari kaam kare aur bimaar ke achchha kare, aur agua log ke madat kare aur dusra dusra bhaasha meñ baat kare.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और परमेश्‍वर ने कलीसिया में अलग अलग व्यक्‍ति नियुक्‍त किए हैं: प्रथम प्रेरित, दूसरे भविष्यद्वक्‍ता, तीसरे शिक्षक, फिर सामर्थ्य के काम करनेवाले, फिर चंगा करनेवाले, और उपकार करनेवाले, और प्रबन्ध करनेवाले, और नाना प्रकार की भाषा बोलनेवाले।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और परमेश्‍वर ने इन्हें कलीसिया में पहले प्रेरित, दूसरे भविष्यवक्‍ता और तीसरे शिक्षक नियुक्‍त किया है; फिर सामर्थ्य के कार्य, चंगाई के वरदान, परोपकार, प्रबंधन, और अन्य भाषाएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कलीसिया में परमेश्वर ने सबसे पहले प्रेरितों, दूसरा भविष्यद्वक्ताओं तथा तीसरा शिक्षकों को नियुक्त किया है. इसके बाद उनको, जिन्हें अद्भुत काम, चंगा करने का, भलाई करनेवाले, प्रशासन-प्रबंध करनेवाले तथा अन्य भाषा बोलने की क्षमता प्रदान की गई है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और परमेश्वर ने कलीसिया में अलग-अलग व्यक्ति नियुक्त किए हैं; प्रथम प्रेरित, दूसरे भविष्यद्वक्ता, तीसरे शिक्षक, फिर सामर्थ्य के काम करनेवाले, फिर चंगा करनेवाले, और उपकार करनेवाले, और प्रधान, और नाना प्रकार की भाषा बोलनेवाले।