1 Corinthians 14:6 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye he bhaiyo, yadi maain tumhare pas akar anyany bhasha men baten karoo, aur prakasha, ya gyaan, ya bhavishyadanee, ya upadesh kee baten tum se n kahoo, to mujh se tumhen kya labh hoga?
Hindi 2017 (नया नियम)
इसलिये हे भाइयों, यदि मैं तुम्‍हारे पास आकर अन्‍यान्‍य भाषा में बातें करूँ, और प्रकाश, या ज्ञान, या भविष्‍यद्वाणी, या उपदेश की बातें तुम से न कहूँ, तो मुझ से तुम्‍हें क्‍या लाभ होगा?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे भाईयों, यदि दूसरी भाषाओं में बोलते हुए मैं तुम्हारे पास आऊँ तो इससे तुम्हारा क्या भला होगा, जब तक कि तुम्हारे लिये मैं कोई रहस्य उद्घाटन, दिव्यज्ञान, परमेश्वर का सन्देश या कोई उपदेश न दूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
भाइयो और बहिनो! मान लीजिए कि मैं आप लोगों के यहाँ आकर अध्‍यात्‍म भाषाओं में बोलूँ और परमेश्‍वर द्वारा प्रकाशित सत्‍य, ज्ञान, नबूवत अथवा शिक्षा न प्रदान करूँ, तो मेरे बोलने से आप को क्‍या लाभ होगा?
Hindi Bible HHBD
इसलिये हे भाइयों, यदि मैं तुम्हारे पास आकर अन्यान्य भाषा में बातें करूं, और प्रकाश, या ज्ञान, या भविष्यद्वाणी, या उपदेश की बातें तुम से न कहूं, तो मुझ से तुम्हें क्या लाभ होगा?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Hamaar dost log, isman kaa achchha hei ki ham aay ke anjaan bhaasha meñ tum se baat kari, aur samjhaai bhi nai ki uske matlab kaa hei? I keise tumme madat kari, jab tak ham i nai bataai ki Parmeshwar hamme kaa dekhaais hei ya tumhaar waaste kuchh gyaan ke baat hamme dees hei?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये हे भाइयो, यदि मैं तुम्हारे पास आकर अन्य भाषाओं में बातें करूँ, और प्रकाश या ज्ञान या भविष्यद्वाणी या उपदेश की बातें तुम से न कहूँ, तो मुझ से तुम्हें क्या लाभ होगा?
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अब हे भाइयो, यदि मैं तुम्हारे पास आकर अन्य भाषाओं में बोलूँ, परंतु प्रकाशन या ज्ञान या भविष्यवाणी या शिक्षा की बातें न करूँ तो तुम्हें मुझसे क्या लाभ होगा?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रिय भाई बहनो, यदि मैं तुमसे अन्य भाषाओं में बातें करूं तो मैं इसमें तुम्हारा क्या भला करूंगा यदि इसमें तुम्हारे लिए कोई प्रकाशन या ज्ञान या भविष्यवाणी या शिक्षा न हो?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए हे भाइयों, यदि मैं तुम्हारे पास आकर अन्य भाषा में बातें करूँ, और प्रकाश, या ज्ञान, या भविष्यद्वाणी, या उपदेश की बातें तुम से न कहूँ, तो मुझसे तुम्हें क्या लाभ होगा?