1 Corinthians 15:10 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu maain jo kuchh bhee hoo, parameshvar ke anugrah se hoon: aur usaka anugrah jo mujh par hua, vah vyarth naheen huaddh paranatu maain ne un sab se baddhkar paarishram bhee kiya: taubhee yah meree or se naheen hua parantu parameshvar ke anugrah se jo mujh par tha.
Hindi 2017 (नया नियम)
परन्‍तु मैं जो कुछ भी हूँ, परमेश्‍वर के अनुग्रह से हूँ: और उसका अनुग्रह जो मुझ पर हुआ, वह व्‍यर्थ नहीं हुआ परन्‍तु मैं ने उन सब से बढ़कर परिश्रम भी किया: तौभी यह मेरी ओर से नहीं हुआ परन्‍तु परमेश्‍वर के अनुग्रह से जो मुझ पर था।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु परमेश्वर के अनुग्रह से मैं वैसा बना हूँ जैसा आज हूँ। मुझ पर उसका अनुग्रह बेकार नहीं गया। मैंने तो उन सब से बढ़ चढ़कर परिश्रम किया है। (यद्यपि वह परिश्रम करने वाला मैं नहीं था, बल्कि परमेश्वर का वह अनुग्रह था जो मेरे साथ रहता था।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं जो कुछ भी हूँ परमेश्‍वर की कृपा से हूँ और जो कृपा मुझे उससे मिली, वह व्‍यर्थ नहीं हुई। मैंने उन सबसे अधिक परिश्रम किया है-मैंने नहीं, बल्‍कि परमेश्‍वर की कृपा ने, जो मुझ में विद्यमान है।
Hindi Bible HHBD
परन्तु मैं जो कुछ भी हूं, परमेश्वर के अनुग्रह से हूं: और उसका अनुग्रह जो मुझ पर हुआ, वह व्यर्थ नहीं हुआद्ध परनतु मैं ने उन सब से बढ़कर परिश्रम भी किया: तौभी यह मेरी ओर से नहीं हुआ परन्तु परमेश्वर के अनुग्रह से जो मुझ पर था।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin Parmeshwar bahut dayaalu raha! U hamme wahi banaais jon ham aaj hei, aur uske sundar daya khali nai gais. Ham aur sab chela log se jaada kaam kara raha, isman bhi Parmeshwar ke daya kaam karat raha, hamaar nai.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु मैं जो कुछ भी हूँ, परमेश्‍वर के अनुग्रह से हूँ। उसका अनुग्रह जो मुझ पर हुआ, वह व्यर्थ नहीं हुआ; परन्तु मैं ने उन सबसे बढ़कर परिश्रम भी किया: तौभी यह मेरी ओर से नहीं हुआ परन्तु परमेश्‍वर के अनुग्रह से जो मुझ पर था।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर भी मैं जो कुछ भी हूँ, परमेश्‍वर के अनुग्रह से हूँ, और मुझ पर उसका अनुग्रह व्यर्थ नहीं हुआ, परंतु मैंने उन सब से बढ़कर परिश्रम किया; फिर भी यह मुझसे नहीं बल्कि परमेश्‍वर के अनुग्रह से हुआ जो मेरे साथ था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु आज मैं जो कुछ भी हूं परमेश्वर के अनुग्रह से हूं. मेरे प्रति उनका अनुग्रह व्यर्थ साबित नहीं हुआ. मैं बाकी सभी प्रेरितों की तुलना में अधिक परिश्रम करता गया, फिर भी मैं नहीं, परमेश्वर का अनुग्रह मुझमें कार्य कर रहा था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु मैं जो कुछ भी हूँ, परमेश्वर के अनुग्रह से हूँ। और उसका अनुग्रह जो मुझ पर हुआ, वह व्यर्थ नहीं हुआ परन्तु मैंने उन सबसे बढ़कर परिश्रम भी किया तो भी यह मेरी ओर से नहीं हुआ परन्तु परमेश्वर के अनुग्रह से जो मुझ पर था।