1 Corinthians 15:31 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he bhaiyo, mujhe us ghamand kee sonh jo hamare maseeh yeeshu men maain tumhare vishay men karata hoo, ki maain praati din marata hoon.
Hindi 2017 (नया नियम)
हे भाइयो, मुझे उस घमण्‍ड की सोंह जो हमारे मसीह यीशु में मैं तुम्‍हारे विषय में करता हूँ, कि मैं प्रति दिन मरता हूँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
भाइयो। तुम्हारे लिए मेरा वह गर्व जिसे मैं हमारे प्रभु यीशु मसीह में स्थित होने के नाते रखता हूँ, उसे साक्षी करके शपथ पूर्वक कहता हूँ कि मैं हर दिन मरता हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हे भाइयो और बहिनो! आप हमारे प्रभु येशु मसीह में मेरे गौरव हैं। मैं आपकी शपथ खा कर कहता हूँ कि मुझे प्रतिदिन मृत्‍यु का सामना करना पड़ता है।
Hindi Bible HHBD
हे भाइयो, मुझे उस घमण्ड की सोंह जो हमारे मसीह यीशु में मैं तुम्हारे विषय में करता हूं, कि मैं प्रति दिन मरता हूं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
aur har roj maut ke saamna karta hei? Hamaar u ghamanḍ jon Prabhu Yeeshu meñ tumhaar khaatir hei, wahi i sab baat karaay hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे भाइयो, मुझे उस घमण्ड की शपथ जो हमारे मसीह यीशु में मैं तुम्हारे विषय में करता हूँ कि मैं प्रतिदिन मरता हूँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हे भाइयो, जो गर्व मुझे हमारे प्रभु मसीह यीशु में तुम पर है उसकी शपथ कि मैं प्रतिदिन मरता हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं हर दिन मृत्यु का सामना करता हूं. यह मैं उस गौरव की शपथ खाकर कह रहा हूं, जो हमारे प्रभु येशु मसीह में मुझे तुम पर है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे भाइयों, मुझे उस घमण्ड की शपथ जो हमारे मसीह यीशु में मैं तुम्हारे विषय में करता हूँ, कि मैं प्रतिदिन मरता हूँ।