1 Corinthians 15:34 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
dharma ke liye jag utto aur pap n karo kyonki kitane aeese haain jo parameshvar ko naheen janate, maain tumhen lajjait karate ke liye yah kahata hoon..
Hindi 2017 (नया नियम)
धर्म के लिये जाग उठो और पाप न करो; क्योंकि कितने ऐसे हैं जो परमेश्वर को नहीं जानते, मैं तुम्हें लज्जित करने के लिये यह कहता हूँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
होश में आओ, अच्छा जीवन अपनाओ, जैसा कि तुम्हें होना चाहिये। पाप करना बंद करो। क्योंकि तुममें से कुछ तो ऐसे हैं जो परमेश्वर के बारे में कुछ भी नहीं जानते। मैं यह इसलिए कह रहा हूँ कि तुम्हें लज्जा आए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
होश में आइए, जैसा कि उचित है, और पाप करना छोड़ दीजिए। आप में कुछ लोग परमेश्वर के सम्बन्ध में कुछ नहीं जानते-मैं आप को लज्जित करने के लिए यह कह रहा हूँ।
Hindi Bible HHBD
धर्म के लिये जाग उठो और पाप न करो; क्योंकि कितने ऐसे हैं जो परमेश्वर को नहीं जानते, मैं तुम्हें लज्जित करते के लिये यह कहता हूं।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Husiaar bano aur paap nai karo. Tumme saram lage ke chaahi kaahe ke kuchh log abhi bhi Parmeshwar ke baare meñ nai jaane hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
धर्म के लिये जाग उठो और पाप न करो; क्योंकि कुछ ऐसे हैं जो परमेश्वर को नहीं जानते। मैं तुम्हें लज्जित करने के लिये यह कहता हूँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
धार्मिकता के लिए जाग उठो और पाप न करो, क्योंकि कुछ लोग ऐसे हैं जो परमेश्वर को नहीं पहचानते; यह मैं तुम्हें लज्जित करने के लिए कह रहा हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सावधान हो जाओ, पाप करना छोड़ दो. यह मैं तुम्हें लज्जित करने के लिए ही कह रहा हूं क्योंकि तुममें से कुछ तो परमेश्वर को जानते ही नहीं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
धार्मिकता के लिये जाग उठो और पाप न करो; क्योंकि कितने ऐसे हैं जो परमेश्वर को नहीं जानते, मैं तुम्हें लज्जित करने के लिये यह कहता हूँ।