1 Corinthians 15:54 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jab yah nashaman aavinash ko pahin lega, aur yah maranahar amarata ko paahin lega, tak vah vachan jo likha haai, poora ho jaaega, ki jay ne mratyu ko nigal liya.
Hindi 2017 (नया नियम)
और जब यह नाशमान अविनाश को पहिन लेगा, और यह मरनहार अमरता को पहिन लेगा, तब वह वचन जो लिखा है, पूरा हो जाएगा, “जय ने मृत्‍यु को निगल लिया।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो जब यह नाशमान देह अविनाशी चोले को धारण कर लेगी और वह मरणशील काया अमर चोले को ग्रहण कर लेगी तो शास्त्र का लिखा यह पूरा हो जायेगा: “विजय ने मृत्यु को निगल लिया है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब यह नश्‍वर शरीर अनश्‍वरता को धारण करेगा, जब यह मरणशील शरीर अमरता को धारण करेगा, तब धर्मग्रन्‍थ का यह कथन पूरा हो जायेगा: “मृत्‍यु विजय में विलीन हो गई
Hindi Bible HHBD
और जब यह नाशमान अविनाश को पहिन लेगा, और यह मरनहार अमरता को पहिन लेगा, तक वह वचन जो लिखा है, पूरा हो जाएगा, कि जय ने मृत्यु को निगल लिया।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jon deñhi abhi ham log ke lage hei, u kamjor hei aur mare sake hei. Lekin i sab anant deñhi meñ badal jaai. Tab Baaibal meñ jon kuchh hei, sachche hoi, “Maut laṛaai haar gais hei!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जब यह नाशवान् अविनाश को पहिन लेगा, और यह मरनहार अमरता को पहिन लेगा, तब वह वचन जो लिखा है पूरा हो जाएगा: “जय ने मृत्यु को निगल लिया।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब यह नाशवान अविनाशी को और मरणशील अमरता को पहन लेगा, तब वह वचन जो लिखा है पूरा हो जाएगा: जय ने मृत्यु को निगल लिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु जब यह नाशमान अविनाशी को तथा मरणहार अमरता को धारण कर लेगा तब पवित्र शास्त्र का यह वचन पूरा हो जाएगा: “मृत्यु विजय का निवाला बन गई.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जब यह नाशवान अविनाश को पहन लेगा, और यह मरनहार अमरता को पहन लेगा, तब वह वचन जो लिखा है, पूरा हो जाएगा, “जय ने मृत्यु को निगल लिया।