1 Corinthians 2:11 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
manushyon men se kaun kisee manushy kee baten janata, keval manushy kee baten bhee koi naheen janata, keval paramevar ka atma.
Hindi 2017 (नया नियम)
मनुष्‍यों में से कौन किसी मनुष्‍य की बातें जानता है, केवल मनुष्‍य की आत्‍मा जो उसमें है? वैसी ही परमेश्‍वर की बातें भी कोई नहीं जानता, केवल परमेश्‍वर का आत्‍मा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ऐसा कौन है जो दूसरे मनुष्य के मन की बातें जान ले सिवाय उस व्यक्ति के उस आत्मा के जो उसके अपने भीतर ही है। इसी प्रकार परमेश्वर के विचारों को भी परमेश्वर की आत्मा को छोड़ कर और कौन जान सकता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मनुष्‍य की निजी आत्‍मा के अतिरिक्‍त कौन किसी का अन्‍तरतम जानता है? इसी तरह परमेश्‍वर के आत्‍मा के अतिरिक्‍त कोई भी परमेश्‍वर का अन्‍तरतम नहीं जानता।
Hindi Bible HHBD
मनुष्यों में से कौन किसी मनुष्य की बातें जानता, केवल मनुष्य की बातें भी कोई नहीं जानता, केवल परमेवर का आत्मा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Khali tum hei jon jaan sakta hei ki tumhaar man meñ kaa baat hei, aur Parmeshwar ke Aatma khali hei jon jaane sake hei ki Parmeshwar ke dilo dimaag meñ kaa hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मनुष्यों में से कौन किसी मनुष्य की बातें जानता है, केवल मनुष्य की आत्मा जो उसमें है? वैसे ही परमेश्‍वर की बातें भी कोई नहीं जानता, केवल परमेश्‍वर का आत्मा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
मनुष्यों के विचारों को उस मनुष्य की आत्मा को छोड़ जो उसमें है, कौन जानता है? इसी प्रकार परमेश्‍वर के विचारों को भी परमेश्‍वर के आत्मा को छोड़ कोई नहीं जानता।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मनुष्यों में मनुष्य की अंतरात्मा के अतिरिक्त अन्य कोई भी उनके मन की बातों को नहीं जानता.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मनुष्यों में से कौन किसी मनुष्य की बातें जानता है, केवल मनुष्य की आत्मा जो उसमें है? वैसे ही परमेश्वर की बातें भी कोई नहीं जानता, केवल परमेश्वर का आत्मा।