1 Corinthians 2:9 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu jaaisa likha haai, ki jo ankh ne naheen dekhee, aur kan ne naheen suna, aur jo baten manushy ke chitt men naheen chaddhee ve hee haai, jo parameshvar ne apane praem rakhnevalon ke liye taaiyar kee haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
परन्‍तु जैसा लिखा है, “जो आंख ने नहीं देखी, और कान ने नहीं सुना, और जो बातें मनुष्‍य के चित्त में नहीं चढ़ी वे ही हैं, जो परमेश्‍वर ने अपने प्रेम रखनेवालों के लिये तैयार की हैं।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु शास्त्र में लिखा है: “जिन्हें आँखों ने देखा नहीं और कानों ने सुना नहीं; जहाँ मनुष्य की बुद्धि तक कभी नहीं पहुँची ऐसी बातें उनके हेतु प्रभु ने बनायी जो जन उसके प्रेमी होते।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हम उन बातों के विषय में बोलते हैं, जिनके सम्‍बन्‍ध में धर्मग्रन्‍थ यह कहता है, “परमेश्‍वर ने अपने भक्‍तों के लिए जो तैयार किया है, उस को किसी ने कभी देखा नहीं, किसी ने सुना नहीं, और न कोई उसकी कल्‍पना ही कर पाया।”
Hindi Bible HHBD
परन्तु जैसा लिखा है, कि जो आंख ने नहीं देखी, और कान ने नहीं सुना, और जो बातें मनुष्य के चित्त में नहीं चढ़ी वे ही हैं, जो परमेश्वर ने अपने प्रेम रखनेवालों के लिये तैयार की हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin, jeise Baaibal meñ likhaan hei, “Jon Parmeshwar aapan pyaara log ke khaatir plen karis u sab usse jaada hei jon aañkhi se dekhe sake aur kaan se sune sake. I sab hamaar dimaag meñ kabhi nai aais!”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु जैसा लिखा है, “जो बातें आँख ने नहीं देखीं और कान ने नहीं सुनीं, और जो बातें मनुष्य के चित में नहीं चढ़ीं, वे ही हैं जो परमेश्‍वर ने अपने प्रेम रखनेवालों के लिये तैयार की हैं।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु जैसा लिखा है: जो बातें आँख ने नहीं देखीं, कान ने नहीं सुनीं और न ही मनुष्य के मन में आईं, उन्हीं को परमेश्‍वर ने उससे प्रेम रखनेवालों के लिए तैयार किया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु, ठीक जैसा पवित्र शास्त्र का लेख है: “जो कभी आंखों से दिखाई नहीं दिया, जो कभी कानों से सुना नहीं गया, और जो मनुष्य के हृदय में नहीं उतरा” वह सब परमेश्वर ने उनके लिए जो उनसे प्रेम करते हैं, तैयार किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु जैसा लिखा है, “ जो आँख ने नहीं देखी, और कान ने नहीं सुनी, और जो बातें मनुष्य के चित्त में नहीं चढ़ी वे ही हैं, जो परमेश्वर ने अपने प्रेम रखनेवालों के लिये तैयार की हैं।”