1 Corinthians 4:10 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ham maseeh ke liye moorkh haai parantu tum maseeh men buddhmaian ho: ham nirbal haain parantu tum balavan ho: tum adar pate ho, parantu ham niradar hote haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
हम मसीह के लिये मूर्ख है; परन्तु तुम मसीह में बुद्धिमान हो: हम निर्बल हैं परन्तु तुम बलवान हो: तुम आदर पाते हो, परन्तु हम निरादर होते हैं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हम मसीह के लिये मूर्ख बने हैं किन्तु तुम लोग मसीह में बहुत बुद्धिमान हो। हम दुर्बल हैं किन्तु तुम तो बहुत सबल हो। तुम सम्मानित हो और हम अपमानित।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हम मसीह के कारण मूर्ख हैं, किन्तु आप मसीह के समझदार अनुयायी हैं। हम दुर्बल हैं और आप बलवान हैं। आप लोगों को सम्मान मिल रहा है और हमें तिरस्कार।
Hindi Bible HHBD
हम मसीह के लिये मूर्ख है; परन्तु तुम मसीह में बुद्धिमान हो: हम निर्बल हैं परन्तु तुम बलवान हो: तुम आदर पाते हो, परन्तु हम निरादर होते हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Maseeh ke khaatir, ham log ke muurakh samjha jaay hei, lekin Krisṭ tumme majbuut banaais. Ham log kamjor hei aur sab koi ham se haiṭ kare hei, lekin tum taagatwaala hei aur sab tumme aadar kare hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हम मसीह के लिये मूर्ख हैं, परन्तु तुम मसीह में बुद्धिमान हो; हम निर्बल हैं, परन्तु तुम बलवान हो। तुम आदर पाते हो, परन्तु हम निरादर होते हैं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हम मसीह के लिए मूर्ख हैं परंतु तुम मसीह में बुद्धिमान हो, हम निर्बल हैं परंतु तुम बलवान हो, तुम आदर के पात्र हो परंतु हम निरादर के।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हम मसीह के लिए मूर्ख हैं, किंतु तुम मसीह में एक होकर बुद्धिमान हो! हम दुर्बल हैं और तुम बलवान! तुम आदर पाते हो और हम तिरस्कार!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हम मसीह के लिये मूर्ख हैं; परन्तु तुम मसीह में बुद्धिमान हो; हम निर्बल हैं परन्तु तुम बलवान हो। तुम आदर पाते हो, परन्तु हम निरादर होते हैं।