1 Corinthians 4:9 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
meree samajh men parameshvar ne ham praariton ko sab ke bad un logon kee nai ttharaya haai, jin kee mratyu kee agyaa ho chukee ho kyonki ham jagat aur svargadooton aur manushyon ke liye tamasha tthare haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
मेरी समझ में परमेश्‍वर ने हम प्रेरितों को सब के बाद उन लोगों के समान ठहराया है, जिन की मृत्‍यु की आज्ञा हो चुकी हो; क्‍योंकि हम जगत और स्‍वर्गदूतों और मनुष्‍यों के लिये एक तमाशा ठहरे हैं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्योंकि मेरा विचार है कि परमेश्वर ने हम प्रेरितों को कर्म-क्षेत्र में उन लोगों के समान सबसे अंत में स्थान दिया है जिन्हें मृत्यु-दण्ड दिया जा चुका है। क्योंकि हम समूचे संसार, स्वर्गदूतों और लोगों के सामने तमाशा बने हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मुझे तो ऐसा प्रतीत होता है कि परमेश्‍वर ने हम प्रेरितों को मृत्‍यु-दंड पाए व्यक्‍तियों की तरह जुलूस के अंत में प्रदर्शित किया है, क्‍योंकि हम विश्‍व के लिए-स्‍वर्गदूतों और मनुष्‍यों, दोनों के लिए-तमाशा बन गये हैं।
Hindi Bible HHBD
मेरी समझ में परमेश्वर ने हम प्ररितों को सब के बाद उन लोगों की नाई ठहराया है, जिन की मृत्यु की आज्ञा हो चुकी हो; क्योंकि हम जगत और स्वर्गदूतों और मनुष्यों के लिये तमाशा ठहरे हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Hamme eise lage hei ki Parmeshwar ham prerit log ke sab se pichchhe rakkhis hei. Ham log to u jehli log ke rakam hei jon ke maut ke saja hoy jaay hei. Ainjals aur i dunia ke log khali hampe hase hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरी समझ में परमेश्‍वर ने हम प्रेरितों को सब के बाद उन लोगों के समान ठहराया है, जिनकी मृत्यु की आज्ञा हो चुकी हो; क्योंकि हम जगत और स्वर्गदूतों और मनुष्यों के लिये एक तमाशा ठहरे हैं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
मैं सोचता हूँ कि परमेश्‍वर ने हम प्रेरितों को उन लोगों के समान सब से अंत में प्रदर्शित किया है जिन पर मृत्युदंड की आज्ञा हो चुकी है: हम जगत में स्वर्गदूतों और मनुष्यों दोनों के लिए तमाशा बन गए हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मुझे ऐसा लग रहा है कि परमेश्वर ने हम प्रेरितों को विजय यात्रा में मृत्यु दंड प्राप्‍त व्यक्तियों के समान सबसे अंतिम स्थान पर रखा है. हम सारी सृष्टि, स्वर्गदूतों तथा मनुष्यों के सामने तमाशा बन गए हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरी समझ में परमेश्वर ने हम प्रेरितों को सब के बाद उन लोगों के समान ठहराया है, जिनकी मृत्यु की आज्ञा हो चुकी हो; क्योंकि हम जगत और स्वर्गदूतों और मनुष्यों के लिये एक तमाशा ठहरे हैं।