1 Corinthians 5:7 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
purana khmeer nikal kar, apane ap ko shuuddh karo: ki naya goondha hua atta ban jao taaki tum akhmeeree ho, kyonaki hamara bhee fasah jo maseeh haai, baalidan hua haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
पुराना खमीर निकाल कर, अपने आप को शुद्ध करो: कि नया गूँधे हुआ आटा बन जाओ; ताकि तुम अखमीरी हो, क्योंकि हमारा भी फसह जो मसीह है, बलिदान हुआ है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पुराने ख़मीर से छुटकारा पाओ ताकि तुम आटे का नया लौंदा बन सको। तुम तो बिना ख़मीर वाली फ़सह की रोटी के समान हो। हमें पवित्र करने के लिये मसीह को फ़सह के मेमने के रूप में बलि चढ़ा दिया गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आप पुराना ख़मीर निकाल कर शुद्ध हो जाइए, जिससे आप नया गूंधा हुआ आटा बन जायें। आप को बेख़मीर रोटी-जैसा बनना चाहिए, क्योंकि हमारा पास्का-पर्व का मेमना अर्थात मसीह बलि चढ़ाये जा चुके हैं।
Hindi Bible HHBD
पुराना खमीर निकाल कर, अपने आप को शुद्ध करो: कि नया गूंधा हुआ आटा बन जाओ; ताकि तुम अखमीरी हो, क्योंकि हमारा भी फसह जो मसीह है, बलिदान हुआ है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Puraana yeesṭ ke nikaar ke feñk deo! Tab tum taaja roṭi ke rakam hoyga jon bina yeesṭ ke bana rahe hei, aur wahi rakam tum hei. Hamaar fasah ke memna Krisṭ hei, jon ke bali chaṛhaawa gais hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पुराना खमीर निकाल कर अपने आप को शुद्ध करो कि नया गूँधा हुआ आटा बन जाओ; ताकि तुम अखमीरी हो। क्योंकि हमारा भी फसह, जो मसीह है, बलिदान हुआ है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
पुराना ख़मीर निकालकर अपने आपको शुद्ध करो कि नया गूँधा आटा बन जाओ, जैसे कि तुम अख़मीरी हो। क्योंकि वास्तव में हमारे फसह का मेमना मसीह बलिदान हुआ है;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
निकाल फेंको इस खमीर को कि तुम एक नया गूंथा हुआ आटा बन जाओ, जैसे कि तुम अखमीरी ही हो, क्योंकि हमारा फ़सह वास्तव में मसीह की बलि द्वारा पूरा हुआ है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पुराना ख़मीर निकालकर, अपने आपको शुद्ध करो कि नया गूँधा हुआ आटा बन जाओ; ताकि तुम अख़मीरी हो, क्योंकि हमारा भी फसह जो मसीह है, बलिदान हुआ है।