1 Corinthians 5:8 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so ao ham utsav men anand manave, n to purane khmeer se aur n burai aur dushttta ke khmeer se, parantu seedhaai aur sachchai kee akhmeeree rottee se..
Hindi 2017 (नया नियम)
सो आओ हम उत्‍सव में आनन्‍द मनावें, न तो पुराने खमीर से और न बुराई की दुष्‍टता के खमीर से, परन्‍तु सीधाई और सच्‍चाई की अखमीरी रोटी से।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए आओ हम अपना फ़सह पर्व बुराई और दुष्टता से युक्त पुराने ख़मीर की रोटी से नहीं बल्कि निष्ठा और सत्य से युक्त बिना ख़मीर की रोटी से मनायें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए हमें न तो पुराने ख़मीर से और न बुराई और दुष्‍टता के ख़मीर से, बल्‍कि शुद्धता और सच्‍चाई की बेख़मीर रोटी से पर्व मनाना चाहिए।
Hindi Bible HHBD
सो आओ हम उत्सव में आनन्द मनावें, न तो पुराने खमीर से और न बुराई और दुष्टता के खमीर से, परन्तु सीधाई और सच्चाई की अखमीरी रोटी से।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yahi khaatir fasah ke teohaar aapan paap aur dushṭta se nai manaao, i wahi rakam hei jeise yeesṭ se bana roṭi ke baaṭa jaay hei. Sudh aur sachcha raho aur teohaar manaao u roṭi se jon bina yeesṭ se bana rahe hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये आओ, हम उत्सव में आनन्द मनावें, न तो पुराने खमीर से और न बुराई और दुष्‍टता के खमीर से, परन्तु सीधाई और सच्‍चाई की अखमीरी रोटी से।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इसलिए हम न तो पुराने ख़मीर से और न ही बुराई और दुष्‍टता के ख़मीर से, बल्कि शुद्धता और सच्‍चाई की अख़मीरी रोटी से पर्व मनाएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हम बुराई व दुष्टता के पुराने खमीर से नहीं परंतु सीधाई व सच्चाई की अखमीरी रोटी से उत्सव मनाएं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए आओ हम उत्सव में आनन्द मनाएँ, न तो पुराने ख़मीर से और न बुराई और दुष्टता के ख़मीर से, परन्तु सिधाई और सच्चाई की अख़मीरी रोटी से।