1 Corinthians 6:11 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur tum men se kitane aeese hee the, parantu tum prabhu yeeshu maseeh ke nam se aur hamare parameshvar ke atma se dhaeae gaa, aur pavitra huae aur dharmee tthare..
Hindi 2017 (नया नियम)
और तुम में से कितने ऐसे ही थे, परन्‍तु तुम प्रभु यीशु मसीह के नाम से और हमारे परमेश्‍वर के आत्‍मा से धोए गए, और पवित्र हुए और धर्मी ठहरे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुममें से कुछ ऐसे ही थे। किन्तु अब तुम्हें धोया गया और पवित्र कर दिया है। तुम्हें परमेश्वर की सेवा में अर्पित कर दिया गया है। प्रभु यीशु मसीह के नाम और हमारे परमेश्वर के आत्मा के द्वारा उन्हें धर्मी करार दिया जा चुका है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आप लोगों में से कुछ ऐसे ही थे। किन्‍तु अब प्रभु येशु मसीह के नाम पर और हमारे परमेश्‍वर के आत्‍मा के द्वारा आप धोये गए तथा पवित्र किये गए और धार्मिक ठहराये गये हैं।
Hindi Bible HHBD
और तुम में से कितने ऐसे ही थे, परन्तु तुम प्रभु यीशु मसीह के नाम से और हमारे परमेश्वर के आत्मा से धोए गए, और पवित्रा हुए और धर्मी ठहरे।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tum meñ se kuchh log wahi rakam raha. Lekin ab Prabhu Yeeshu Maseeh ke naam aur Parmeshwar ke Aatma ke sakti tumme dhoy dees hei, aur tumme pawitr banaay dees hei, ki jisse Parmeshwar tumme apnaay lei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और तुम में से कितने ऐसे ही थे, परन्तु तुम प्रभु यीशु मसीह के नाम से और हमारे परमेश्‍वर के आत्मा से धोए गए और पवित्र हुए और धर्मी ठहरे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तुममें से कुछ ऐसे ही थे, परंतु तुम प्रभु यीशु मसीह के नाम में और हमारे परमेश्‍वर के आत्मा के द्वारा धोए गए, पवित्र किए गए और धर्मी ठहराए गए हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ऐसे ही थे तुममें से कुछ किंतु अब तुम धोकर स्वच्छ किए गए, परमेश्वर के लिए अलग किए गए तथा प्रभु येशु मसीह तथा हमारे परमेश्वर के आत्मा के द्वारा किए गए काम के परिणामस्वरूप धर्मी घोषित किए गए हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तुम में से कितने ऐसे ही थे, परन्तु तुम प्रभु यीशु मसीह के नाम से और हमारे परमेश्वर के आत्मा से धोए गए, और पवित्र हुए और धर्मी ठहरे।