1 Corinthians 7:10 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jin ka byah ho gaya haai, un ko maain nahee, baran prabhu agyaa deta haai, ki patnee apane pati se alag n ho.
Hindi 2017 (नया नियम)
जिनका विवाह हो गया है, उनको मैं नहीं, बरन प्रभु आज्ञा देता है, कि पत्‍नी अपने पति से अलग न हो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब जो विवाहित हैं उनको मेरा यह आदेश है, (यद्यपि यह मेरा नहीं है, बल्कि प्रभु का आदेश है) कि किसी पत्नी को अपना पति नहीं त्यागना चाहिये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
विवाहितों को मेरा नहीं, बल्‍कि प्रभु का यह आदेश है कि पत्‍नी अपने पति से अलग न हो
Hindi Bible HHBD
जिन का ब्याह हो गया है, उन को मैं नहीं, बरन प्रभु आज्ञा देता है, कि पत्नी अपने पति से अलग न हो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham nai lekin Prabhu bataay hei ki jon saadi kar lees hei, ulog ke sañghe rahe ke chaahi. Ek aurat jon aapan admi ke chhoṛ de hei,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जिनका विवाह हो गया है, उनको मैं नहीं, वरन् प्रभु आज्ञा देता है कि पत्नी अपने पति से अलग न हो –
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अब जो विवाहित हैं उनको मैं आज्ञा देता हूँ, मैं नहीं बल्कि प्रभु: पत्‍नी अपने पति से अलग न हो,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
विवाहितों के लिए मेरा निर्देश है—मेरा नहीं परंतु प्रभु का: पत्नी अपने पति से संबंध न तोड़े.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जिनका विवाह हो गया है, उनको मैं नहीं, वरन् प्रभु आज्ञा देता है, कि पत्नी अपने पति से अलग न हो।