1 Corinthians 7:14 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki aeesa paati jo vishvas n rakhta ho, vah patnee ke karan pavitra ttharata haai, aur aeesee patnee jo vishvas naheen rakhtee, paati ke karan paavitra ttharatee haai naheen to tumhare ladkebalen ashuuddh hote, parantu ab to paavitra haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
क्योंकि ऐसा पति जो विश्वास न रखता हो, वह पत्नी के कारण पवित्र ठहरता है, और ऐसी पत्नी जो विश्वास नहीं रखती, पति के कारण पवित्र ठहरती है; नहीं तो तुम्हारे लड़केबालें अशुद्ध होते, परन्तु अब तो पवित्र हैं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्योंकि वह अविश्वासी पति विश्वासी पत्नी से निकट संबन्धों के कारण पवित्र हो जाता है और इसी प्रकार वह अविश्वासिनी पत्नी भी अपने विश्वासी पति के निरन्तर साथ रहने से पवित्र हो जाती है। नहीं तो तुम्हारी संतान अस्वच्छ हो जाती किन्तु अब तो वे पवित्र हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्योंकि विश्वास नहीं करने वाला पति अपनी पत्नी द्वारा पवित्र किया गया है और विश्वास नहीं करने वाली पत्नी अपने विश्वास-युक्त पति द्वारा पवित्र की गयी है। नहीं तो आपकी सन्तान दूषित होती, किन्तु अब वह पवित्र है।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि ऐसा पति जो विश्वास न रखता हो, वह पत्नी के कारण पवित्रा ठहरता है, और ऐसी पत्नी जो विश्वास नहीं रखती, पति के कारण पवित्रा ठहरती है; नहीं तो तुम्हारे लड़केबालें अशुद्ध होते, परन्तु अब तो पवित्रा हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ek admi aur aurat, jon Prabhu ke abiswaasi hei, u pawitr banaawa jaay hei kaahe ke u tumhaar paaṭna hei. Eisehiyeñ tumhaar laṛkan bhi pawitr bane hei, aur Parmeshwar ke aañkhi meñ ashudh (ancleen) nai rahe hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि ऐसा पति जो विश्वास न रखता हो, वह पत्नी के कारण पवित्र ठहरता है; और ऐसी पत्नी जो विश्वास नहीं रखती, पति के कारण पवित्र ठहरती है; नहीं तो तुम्हारे बाल–बच्चे अशुद्ध होते, परन्तु अब तो पवित्र हैं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
क्योंकि अविश्वासी पति अपनी पत्नी के कारण पवित्र ठहरता है, और अविश्वासी पत्नी अपने पति के कारण पवित्र ठहरती है; अन्यथा तुम्हारे बच्चे अशुद्ध होते, परंतु वे तो पवित्र हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि अविश्वासी पति अपनी विश्वासी पत्नी के कारण पवित्र ठहराया जाता है. इसी प्रकार अविश्वासी पत्नी अपने विश्वासी पति के कारण पवित्र ठहराई जाती है. यदि ऐसा न होता तो तुम्हारी संतान अशुद्ध रह जाती; किंतु इस स्थिति में वह परमेश्वर के लिए अलग की गई है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि ऐसा पति जो विश्वास न रखता हो, वह पत्नी के कारण पवित्र ठहरता है, और ऐसी पत्नी जो विश्वास नहीं रखती, पति के कारण पवित्र ठहरती है; नहीं तो तुम्हारे बाल-बच्चे अशुद्ध होते, परन्तु अब तो पवित्र हैं।