1 Corinthians 7:17 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
par jausa prabhu ne har aek ko bantta haai, aur parameshvar ne har aek ko bulaya haai vaaisa hee vah chale: aur maain sab kaleesiyaon men aeesa hee ttharatah hoon.
Hindi 2017 (नया नियम)
पर जैसा प्रभु ने हर एक को बांटा है, और जैसा परमेश्‍वर ने हर एक को बुलाया है; वैसा ही वह चले: और मैं सब कलीसियाओं में ऐसा ही ठहराता हूँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
प्रभु ने जिसको जैसा दिया है और जिसको जिस रूप में चुना है, उसे वैसे ही जीना चाहिये। सभी कलीसियों में मैं इसी का आदेश देता हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सामान्‍य नियम यह है कि हर एक व्यक्‍ति जिस स्‍थिति में परमेश्‍वर द्वारा बुलाया गया है, उसी में बना रहे और उसे प्रभु से जो वरदान मिला है, उसी के अनुरूप जीवन बिताये। मैं सभी कलीसियाओं के लिए यही नियम निर्धारित करता हूँ।
Hindi Bible HHBD
पर जैसा प्रभु ने हर एक को बांटा है, और परमेश्वर ने हर एक को बुलाया है; वैसा ही वह चले: और मैं सब कलीसियाओं में ऐसा ही ठहराताह हूं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Sab chech meñ yahi bataata hei ki sab wahi rakam raho jeise ulog rahin jab Prabhu Yeeshu ulog ke chunis raha aur Parmeshwar ulog ke aapan kahis raha. Ab ham wahi baat tum log se bolta hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जैसा प्रभु ने हर एक को बाँटा है, और जैसा परमेश्‍वर ने हर एक को बुलाया है, वैसा ही वह चले। मैं सब कलीसियाओं में ऐसा ही ठहराता हूँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
प्रभु ने जैसा प्रत्येक को दिया है, और जैसा परमेश्‍वर ने प्रत्येक को बुलाया है, वह वैसा ही चले। मैं सब कलीसियाओं में यही आज्ञा देता हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परमेश्वर ने जिसे जैसी स्थिति में रखा है तथा जिस रूप में उसे बुलाया है, वह उसी में बना रहे. सभी कलीसियाओं के लिए मेरा यही निर्देश है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर जैसा प्रभु ने हर एक को बाँटा है, और जैसा परमेश्वर ने हर एक को बुलाया है; वैसा ही वह चले: और मैं सब कलीसियाओं में ऐसा ही ठहराता हूँ।