1 Corinthians 7:35 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah bat tumhare hee labh ke liye kahata hoo, n ki tumhen fansane ke liye, baran isaaliye ki jaaisa sohata haai, vaaisa hee kiya jaae ki tum aek chitt hokar prabhu kee seva men lage raho.
Hindi 2017 (नया नियम)
यह बात तुम्‍हारे ही लाभ के लिये कहता हूँ, न कि तुम्‍हें फंसाने के लिये, बरन इसलिये कि जैसा सोहता है, वैसा ही किया जाए; कि तुम एक चित्त होकर प्रभु की सेवा में लगे रहो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ये मैं तुमसे तुम्हारे भले के लिये ही कह रहा हूँ तुम पर प्रतिबन्ध लगाने के लिये नहीं। बल्कि अच्छी व्यवस्था को हित में और इसलिए भी कि तुम चित्त की चंचलता के बिना प्रभु को समर्पित हो सको।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं आप लोगों की भलाई के लिए यह कह रहा हूँ। मैं आपकी स्‍वतन्‍त्रता पर रोक लगाना नहीं चाहता। मैं तो आप लोगों के सामने प्रभु की अनन्‍य भक्‍ति का आदर्श रख रहा हूँ।
Hindi Bible HHBD
यह बात तुम्हारे ही लाभ के लिये कहता हूं, न कि तुम्हें फंसाने के लिये, बरन इसलिये कि जैसा सोहता है, वैसा ही किया जाए; कि तुम एक चित्त होकर प्रभु की सेवा में लगे रहो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jon kuchh bhi ham bolta hei, u tumhaar achchha ke waaste hei–i nai ki tumhaar ajaadi ke roka jaay. Ham tumme madat kare mañgta hei ki tum raaiṭ rakam se jio aur Prabhu ke sab se jaada prem karo.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं यह बात तुम्हारे ही लाभ के लिये कहता हूँ, न कि तुम्हें फँसाने के लिये, वरन् इसलिये कि जैसा शोभा देता है वैसा ही किया जाए, कि तुम एक चित्त होकर प्रभु की सेवा में लगे रहो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
मैं यह तुम्हारे ही लाभ के लिए कहता हूँ—तुम्हें बंधन में बाँधने के लिए नहीं, बल्कि इसलिए कि जो शोभा देता है वही हो और तुम एक चित्त होकर प्रभु की सेवा में लगे रहो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं यह सब तुम्हारी भलाई के लिए ही कह रहा हूं—किसी प्रकार से फंसाने के लिए नहीं परंतु इसलिये कि तुम्हारी जीवनशैली आदर्श हो तथा प्रभु के प्रति तुम्हारा समर्पण एकचित्त होकर रहे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह बात तुम्हारे ही लाभ के लिये कहता हूँ, न कि तुम्हें फँसाने के लिये, वरन् इसलिए कि जैसा उचित है; ताकि तुम एक चित्त होकर प्रभु की सेवा में लगे रहो।