1 Corinthians 7:36 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yaadi koi yah samajhe, ki maain apanee us kunvaree ka hakk man raha hoo, jis kee javanee ddhl chalee haai, aur prayojan bhee hoa, to jaaisa chahe, vaaisa kare, is men pap nahee, vah usaka byah hone de.
Hindi 2017 (नया नियम)
और यदि कोई यह समझे, कि मैं अपनी उस कुंवारी का हक्‍क मार रहा हूँ, जिस की जवानी ढल चली है, और प्रयोजन भी होए, तो जैसा चाहे, वैसा करे, इस में पाप नहीं, वह उसका विवाह होने दे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि कोई सोचता है कि वह अपनी युवा हो चुकी कुँवारी प्रिया के प्रति उचित नहीं कर रहा है और यदि उसकी कामभावना तीव्र है, तथा दोनों को ही आगे बढ़ कर विवाह कर लेने की आवश्यकता है, तो जैसा वह चाहता है, उसे आगे बढ़ कर वैसा कर लेना चाहिये। वह पाप नहीं कर रहा है। उन्हें विवाह कर लेना चाहिये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि कोई समझता है कि वह अपनी प्रबल प्रवृत्तियों के कारण अपनी मंगेतर युवती के साथ अशोभनीय व्‍यवहार कर सकता है और उसे इसके सम्‍बन्‍ध में कुछ करना आवश्‍यक मालूम पड़ता है, तो वह जो चाहता है, कर सकता है। वे विवाह करें-इसमें कोई पाप नहीं।
Hindi Bible HHBD
और यदि कोई यह समझे, कि मैं अपनी उस कुंवारी का हक्क मान रहा हूं, जिस की जवानी ढल चली है, और प्रयोजन भी होए, तो जैसा चाहे, वैसा करे, इस में पाप नहीं, वह उसका ब्याह होने दे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin agar tumhaar mañgni koi saadi ke umar waala se bhais hei, aur tum uske etna jaada chaahe laga hei ki saadi ke chhoṛ ke tum kuchh aur soche nai sakta hei. Tab jaao aur saadi kar leo. Isman kuchh paap nai hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि कोई यह समझे कि मैं अपनी उस कुँवारी का हक्‍क मार रहा हूँ, जिसकी जवानी ढल रही है, और आवश्यकता भी हो, तो जैसा चाहे वैसा करे, इसमें पाप नहीं, वह उसका विवाह होने दे ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यदि कोई सोचता है कि वह अपनी उस कुँवारी कन्या के प्रति अन्याय कर रहा है, जिसकी विवाह की आयु निकल रही है और आवश्यकता भी है, तो जैसा वह चाहता है वैसा ही करे। वह उसका विवाह कर दे, यह पाप नहीं है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि किसी को यह लगे कि वह अपनी पुत्री के विवाह में देरी करने के द्वारा उसके साथ अन्याय कर रहा है, क्योंकि उसकी आयु ढल रही है, वह वही करे, जो वह सही समझता है, वह उसे विवाह करने दे. यह कोई पाप नहीं है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यदि कोई यह समझे, कि मैं अपनी उस कुँवारी का हक़ मार रहा हूँ, जिसकी जवानी ढल रही है, और प्रयोजन भी हो, तो जैसा चाहे, वैसा करे, इसमें पाप नहीं, वह उसका विवाह होने दे।