1 Corinthians 7:37 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu jo man men draddh rahata haai, aur us ko prayojan n ho, baran apanee ichchha pooree karane men adhaikar rakhta ho, aur apane man men yah bat ttan lee ho, ki maain apanee kunvaree ladkee ko bin byahee rakoonga, vah achchha karata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
परन्‍तु जो मन में दृढ़ रहता है, और उसको प्रयोजन न हो, बरन अपनी इच्‍छा पूरी करने में अधिकार रखता हो, और अपने मन में यह बात ठान ली हो, कि मैं अपनी कुंवारी लड़की को बिन ब्‍याही रखूंगा, वह अच्‍छा करता है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु जो अपने मन में बहुत पक्का है और जिस पर कोई दबाव भी नहीं है, बल्कि जिसका अपनी इच्छाओं पर भी पूरा बस है और जिसने अपने मन में पूरा निश्चय कर लिया है कि वह अपनी प्रिया से विवाह नहीं करेगा तो वह अच्छा ही कर रहा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु जिसका मन सुदृढ़ है, जो किसी भी तरह बाध्‍य नहीं है और अपनी इच्‍छा के अनुसार चलने का अधिकारी है, यदि उसने अपने मन में यह संकल्‍प किया है कि वह अपनी मंगेतर युवती का कुआँरापन सुरक्षित रखेगा, तो वह अच्‍छा करता है।
Hindi Bible HHBD
परन्तु जो मन में दृढ़ रहता है, और उस को प्रयोजन न हो, बरन अपनी इच्छा पूरी करने में अधिकार रखता हो, और अपने मन में यह बात ठान ली हो, कि मैं अपनी कुंवारी लड़की को बिन ब्याही रखूंगा, वह अच्छा करता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin i aur achchha hei ki aapan man ke kaabu meñ rakkho, aur yahi bichaar karo ki saadi nai karega.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु जो मन में दृढ़ रहता है, और उसको आवश्यकता न हो, वरन् अपनी इच्छा पर अधिकार रखता हो, और अपने मन में यह बात ठान ली हो कि वह अपनी कुँवारी लड़की को अविवाहित रखेगा, वह अच्छा करता है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु वह जो विवश हुए बिना अपने मन में दृढ़ रहता है और अपनी इच्छा पूरी करने का अधिकार रखता है और जिसने अपने मन में अपनी कुँवारी कन्या को ऐसे ही रखने का निर्णय ले लिया हो, वह अच्छा ही करता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु वह, जो बिना किसी बाधा के दृढ़ संकल्प है, अपनी इच्छा अनुसार निर्णय लेने की स्थिति में है तथा जिसने अपनी पुत्री का विवाह न करने का निश्चय कर लिया है, उसका निर्णय सही है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु यदि वह मन में फैसला करता है, और कोई अत्यावश्यकता नहीं है, और वह अपनी अभिलाषाओं को नियंत्रित कर सकता है, तो वह विवाह न करके अच्छा करता है।