1 Corinthians 9:16 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yaadi maain susamachar sunau, to mera kuchh ghamand naheen kyonaki yah to mere liye avashy haai aur yadi maain susamachar n sunau, to mujh par haya.
Hindi 2017 (नया नियम)
और यदि मैं सुसमाचार सुनाऊँ, तो मेरा कुछ घमण्‍ड नहीं; क्‍योंकि यह तो मेरे लिये अवश्‍य है; और यदि मैं सुसमाचार न सुनाऊं, तो मुझ पर हाय!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए यदि मैं सुसमाचार का प्रचार करता हूँ तो इसमें मुझे गर्व करने का कोई हेतु नहीं है क्योंकि मेरा तो यह कर्तव्य है। और यदि मैं सुसमाचार का प्रचार न करूँ तो मेरे लिए यह कितना बुरा होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं इस पर गर्व नहीं करता कि मैं शुभसमाचार का प्रचार करता हूँ। मैं तो ऐसा करने को विवश हूँ। धिक्‍कार मुझे यदि मैं शुभसमाचार का प्रचार न करूँ!
Hindi Bible HHBD
और यदि मैं सुसमाचार सुनाऊं, तो मेरा कुछ घमण्ड नहीं; क्योंकि यह तो मेरे लिये अवश्य है; और यदि मैं सुसमाचार न सुनाऊं, तो मुझ पर हाय।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
I hamaar waaste ghamanḍ kare ke baat nai hei ki ham susamaachaar parchaar karta hei. Parchaar to u cheej hei jon Parmeshwar hamme kare ke bolis raha, aur agar ham nai karega to ham naas hoy jaayga.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि मैं सुसमाचार सुनाऊँ, तो मेरे लिए कुछ घमण्ड की बात नहीं; क्योंकि यह तो मेरे लिये अवश्य है। यदि मैं सुसमाचार न सुनाऊँ, तो मुझ पर हाय!
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इसलिए यदि मैं सुसमाचार सुनाऊँ तो मेरे लिए यह कोई गर्व की बात नहीं, क्योंकि मैं तो इसके लिए विवश हूँ। यदि मैं सुसमाचार न सुनाऊँ तो मुझ पर हाय!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तो यदि मैं ईश्वरीय सुसमाचार का प्रचार करता हूं तो इसमें घमंड कैसा! यह तो मुझे सौंपी गई ज़िम्मेदारी है! धिक्कार है मुझ पर यदि मैं ईश्वरीय सुसमाचार का प्रचार न करूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि मैं सुसमाचार सुनाऊँ, तो मेरा कुछ घमण्ड नहीं; क्योंकि यह तो मेरे लिये अवश्य है; और यदि मैं सुसमाचार न सुनाऊँ, तो मुझ पर हाय!