1 John 2:17 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur sansar aur us kee aabhailashaaaen donon mittte jate haai, par jo parameshvar kee ichchha par chalata haai, vah sarvada bana rahega..
Hindi 2017 (नया नियम)
और संसार और उसकी अभिलाषाएँ दोनों मिटते जाते हैं, पर जो परमेश्‍वर की इच्‍छा पर चलता है, वह सर्वदा बना रहेगा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह संसार अपनी लालसाओं और इच्छाओं समेत विलीन होता जा रहा है किन्तु वह जो परमेश्वर की इच्छा का पालन करता है, अमर हो जाता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
संसार और उसकी वासना समाप्‍त हो रही है; किन्‍तु जो परमेश्‍वर की इच्‍छा पूरी करता है, वह युग-युग तक बना रहता है।
Hindi Bible HHBD
और संसार और उस की अभिलाषाएं दोनों मिटते जाते हैं, पर जो परमेश्वर की इच्छा पर चलता है, वह सर्वदा बना रहेगा।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Sansaar aur uske chaahat miṭte jaay hei, lekin agar ham log Parmeshwar ke baat maanega, tab ham log hardam rahega.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
संसार और उसकी अभिलाषाएँ दोनों मिटते जाते हैं, पर जो परमेश्‍वर की इच्छा पर चलता है वह सर्वदा बना रहेगा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
संसार और उसकी लालसाएँ मिटती जाती हैं, परंतु जो परमेश्‍वर की इच्छा पर चलता है वह सदा बना रहेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
संसार अपनी अभिलाषाओं के साथ मिट रहा है, किंतु वह, जो परमेश्वर की इच्छा पूरी करता है, सर्वदा बना रहता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
संसार और उसकी अभिलाषाएँ दोनों मिटते जाते हैं, पर जो परमेश्वर की इच्छा पर चलता है, वह सर्वदा बना रहेगा।