1 John 2:27 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur tumhara vah abhaishok, jo us kee or se kiya gaya, tum men bana rahata haai aur tumhen is ka prayojan nahee, ki koi tumhen sikhaa, baran jaaise vah aabhaishok jo us kee or se kiya gaya tumhen sab baten sikhata haai, aur yah sachcha haai, aur jootta naheen: aur jaaisa us ne tumhen sikhaya haai vaaise hee tum us men bane rahate ho.
Hindi 2017 (नया नियम)
और तुम्‍हारा वह अभिषेक, जो उसकी ओर से किया गया, तुम में बना रहता है; और तुम्‍हें इस का प्रयोजन नहीं, कि कोई तुम्‍हें सिखाए, बरन जैसे वह अभिषेक जो उसकी ओर से किया गया तुम्‍हें सब बातें सिखाता है, और यह सच्‍चा है, और झूठा नहीं: और जैसा उसने तुम्‍हें सिखाया है वैसे ही तुम उसमें बने रहते हो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु जहाँ तक तुम्हारी बात है, तुममें तो उस परम पवित्र से प्राप्त अभिषेक वर्तमान है, इसलिए तुम्हें तो आवश्यकता ही नहीं है कि कोई तुम्हें उपदेश दे, बल्कि तुम्हें तो वह आत्मा जिससे उस परम पवित्र ने तुम्हारा अभिषेक किया है, तुम्हें सब कुछ सिखाती है। (और याद रखो, वही सत्य है, वह मिथ्या नहीं है।) उसने तुम्हें जैसे सिखाया है, तुम मसीह में वैसे ही बने रहो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो अभिषेक तुम लोगों ने मसीह से प्राप्‍त किया है, वह तुम में विद्यमान रहता है; इसलिए तुम को आवश्‍यकता नहीं कि कोई व्यक्‍ति तुम्‍हें सिखाए। मसीह से प्राप्‍त हुआ अभिषेक ही तुम्‍हें सब कुछ सिखलाता है। उसकी शिक्षा सत्‍य है, असत्‍य नहीं। उस शिक्षा के अनुसार तुम मसीह में बने रहो।
Hindi Bible HHBD
और तुम्हारा वह अभिषेक, जो उस की ओर से किया गया, तुम में बना रहता है; और तुम्हें इस का प्रयोजन नही, कि कोई तुम्हें सिखाए, बरन जैसे वह अभिषेक जो उस की ओर से किया गया तुम्हें सब बातें सिखाता है, और यह सच्चा है, और झूठा नहीं: और जैसा उस ने तुम्हें सिखाया है वैसे ही तुम उस में बने रहते हो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin Krisṭ tumme Pawitr Aatma se aasheesh dees hei. Ab Aatma tum meñ rahe hei, aur tumme aur koi aur ṭeecha ke jaruurat nai hei. Aatma sachcha hei aur tumme sab kuchh sikhaai. Yahi kaaran jeise Aatma tumme sikhaais hei, wahi rakam dil se Krisṭ ke sañghe raho.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु तुम्हारा वह अभिषेक जो उसकी ओर से किया गया, तुम में बना रहता है; और तुम्हें इसका प्रयोजन नहीं कि कोई तुम्हें सिखाए, वरन् जैसे वह अभिषेक जो उसकी ओर से किया गया तुम्हें सब बातें सिखाता है, और यह सच्‍चा है और झूठा नहीं; और जैसा उसने तुम्हें सिखाया है वैसे ही तुम उसमें बने रहते हो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु जहाँ तक तुम्हारा संबंध है, जो अभिषेक तुमने उससे प्राप्‍त किया वह तुममें बना रहता है, इसलिए आवश्यकता नहीं कि कोई तुम्हें सिखाए। वह अभिषेक सब बातों के विषय में तुम्हें सिखाता है, और वह सत्य है और झूठ नहीं, इसलिए जैसे उसने तुम्हें सिखाया है, उसमें बने रहो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारी स्थिति में प्रभु के द्वारा किया गया वह अभिषेक का तुममें स्थिर होने के प्रभाव से यह ज़रूरी ही नहीं कि कोई तुम्हें शिक्षा दे. उनके द्वारा किया गया अभिषेक ही तुम्हें सभी विषयों की शिक्षा देता है. यह शिक्षा सच है, झूठ नहीं. ठीक जैसी शिक्षा तुम्हें दी गई है, तुम उसी के अनुसार मसीह में स्थिर बने रहो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तुम्हारा वह अभिषेक, जो उसकी ओर से किया गया, तुम में बना रहता है; और तुम्हें इसका प्रयोजन नहीं, कि कोई तुम्हें सिखाए, वरन् जैसे वह अभिषेक जो उसकी ओर से किया गया तुम्हें सब बातें सिखाता है, और यह सच्चा है, और झूठा नहीं और जैसा उसने तुम्हें सिखाया है वैसे ही तुम उसमें बने रहते हो।